बाबा राजपुरी डेरे के पास टूटी पुलिया बनी श्रद्धालुओं परेशानी का सबब
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बाबा राजपुरी डेरे के पास निर्माणाधीन पुलिया टूटने के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाबा राजपुरी डेरे के साथ की बड़ी देवी मंदिर, सांई बाबा मंदिर, खाटू श्याम मंदिर स्थित हैं। जहां पर प्रतिदिर हजारों के संख्या श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं। करीब एक महीने से पुलिया टूटने कारण वहां से निकलने में श्रद्धालुओं का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से पुलिया टूटने के कारण कोई भी वाहन मंदिर तक नहीं पहुंच रहा है। इसके अलावा टूटी पुलिया के ऊपर से वाहन निकाले में लोग घायल हो रही है। दोपहर बाइक सवार युवक पुलिया के मोटर साइकिल निकालते समय गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सामान्य अस्पताल में दाखिला करवाना पड़ा है।
मंदिर में आने वाले श्रद्धालु अनिल कुमार, बाबू राम सैनी, सुभाष सैनी, धवन सिंह अशोक कुमार, रजनीश, महिला शकुंतला ने बताया कि इस मार्ग से पूरे शहर के लोग मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए आते है। इसी पुलिया को पार करके ही बाबा राजपुरी डेरे, बड़ी देवी मंदिर, सांई बाबा मंदिर, खाटू श्याम मंदिर में लोग जाते हैं। नगर परिषद के चेयरमैन यशपाल प्रजापति ने बताया कि पुलिया के कारण आ रही समस्या के कारण कुछ लोग मिले थे। एक-दो दिन में इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार समस्या नहीं आने दी जाएगी।