फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनरों में खड़े गंदे पानी से किसानों में भारी रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
माइनरों में गंदा पानी, किसानों में रोष
विज्ञापन

कैथल। पूंडरी क्षेत्र में कई माइनर किसानों के लिए सुविधा की बजाए मुसीबत बनते जा रहे हैं। इन माइनरों में स्वच्छ पानी की जगह गांव का गंदा पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा पानी के उपयोग न होने की सूरत में पानी इन माइनरों में सड़ जाता है। इनमें घास उग आती है। सिंचाई विभाग को कतई इसकी सुध नहीं है। हाबड़ी-खेड़ी माइनर व पबनावा-खनौदा माइनरों का यही हाल है। इनके आस-पास रहने वाले ग्रामीण ईश्म सिंह, भाग सिंह, जैलदार, अमरजीत सिंह, जितेंद्र कुमार, वरियाम सिंह, मैनपाल ने बताया कि वे उक्त समस्या को लेकर कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि इन माइनरों में गंदा पानी पीछे से कुछ लोगों द्वारा छोड़ दिया जाता है, जिसकी वजह से इनमें मच्छर पनप रहे हैं और अनेक बीमारियों का कारण बन रहे हैं। संबंधित विभाग ने इन माइनरों से गाद निकालने की कोई कोशिश तक नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें