भारतीय जीवन बीमा नरवाना मंडल द्वारा श्री कपिल मुनि महिला कालेज की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व पालिका अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंगला ने कहा कि बेटी समाज का अनमोल रत्न है।
बेटी को बचाने व उसे शिक्षित करने का कार्य किया जाना चाहिए ताकि पूरा समाज शिक्षित हो सके। भारतीय जीवन निगम नरवाना मंडल के शाखा प्रबंधक अमरजीत सिंह ने कहा कि एलआईसी कई वर्षों से स्कूलाें में अपनी कक्षाआें में अव्वल आने वाले बच्चों को सम्मानित करता आ रहा है।