फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा लदाना में 14 उम्मीदवार मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूरी पर स्थित गांव बाबा लदाना में इस बार सरपंच पद के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। 5500 से ज्यादा आबादी वाले गांव में इस बार 3476 मतदाता सरपंची के उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। सभी उम्मीदवार मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। गांव की मुख्य मार्केट से लेकर चौराहों और चौपालों पर केवल चुनाव की ही चर्चाएं चल रही हैं। गांव में इस बार सरपंच का पद पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। मतदान को लेकर सभी मोहल्लों में ग्रामीणों की बैठकें हो रही हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण जसवीर सिंह, विक्रम, नरेश, सुनील व रमेश ने बताया कि वैसे तो 14 उम्मीदवार अपनी जीत के दावे कर रहे हैं, लेकिन ये तो पूरा गांव मिलकर ही तय करेगा कि जीत किसे दिलानी है। ग्रामीणों ने बताया कि 14 में से एक उम्मीदवार ने चुनाव के लिए अपनी योग्यता एमए, एक ने बीए तो 12 उम्मीदवारों ने अपनी योग्यता 10वीं पास प्रदर्शित की है। ग्रामीण भी यही चाहते हैं कि योग्य एवं शिक्षित उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करें।
ग्रामीणों के अनुसार, इस समय गांव में सफाई, निकासी, लाइटें, नालियों और गलियों को लेकर कई तरह की समस्याएं बनी हुई हैं। फिलहाल तक गांववासी ऐसे उम्मीदवार के पक्ष में मतदान की बात कर रहे हैं, जो इन समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दे। वैसे सभी उम्मीदवार इन कार्यों को सबसे पहले करवाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते प्लान में गांव में अनुसूचित जाति से सरपंच पद आरक्षित हुआ था। निवर्तमान सरपंच के कार्यकाल में गांव में कई कार्य भी हुए, लेकिन ग्रामीणों के हस्तक्षेप के चलते गांव का उतना विकास नहीं हो सका, जितने की जरूरत थी। अब गांववासी उम्मीदवारों अर्थात भावी सरपंच से गांव की समस्याओं के समाधान की आस लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें