फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कश्यप जयंती में 14 बसों को भेजा, स्थानीय रूट रहे प्रभावित

Sat, 24 May 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। डिपो से कुरुक्षेत्र में मनाई जा रही कश्यप जयंती समारोह के जिले से करीब 14 बसों को भेजा गया है। प्रदेश स्तरीय जयंती के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि रहे। जिले से बसों को जयंती के लिए भेजा जाने के बाद शहर में परिवहन को लेकर किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आई।

कुछेक ग्रामीण रुटों पर एक दो बसों को कम करके प्रबंध किया गया, जिसे आमजन को भी कोई परेशानी नहीं हुई। गौरतलब है कि डिपो से अब इस समय सुबह को बसें कोई ग्रामीण रुटों पर स्कूल कॉलेज में जाने वाले छात्राओं के लिए बसें भेजती है, लेकिन कुरुक्षेत्र में जयंती के अवसर पर किसी प्रकार की कोई बात सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र के लाडवा में महर्षि कश्यप जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनाज मंडी में चल रहे कार्यक्रम में सीएम नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। उन्होंने यहां सबसे पहले महर्षि कश्यप की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर माथा टेका।

­ कैथल डिपो के ड्यूटी निरीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि कुरुक्षेत्र के लाडवा में सरकार के आदेशों पर 14 बसों को भेजा गया था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें