कैथल। वर्ष 2024 के दौरान शराब व मादक पदार्थ तस्करी, चोरी, लूट, सेंधमारी, असलहा रखने व जुआ अधिनियम के 921 मामलों में पुलिस ने 1383 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। 118 बेल जंपर, 113 पीओ व नौ मोस्ट वांटेड अपराधियों को भी काबू किया है।
विज्ञापन
वाहन चोरी, ट्रांसफार्मर चोर व सेंधमारी की वारदातों को अंजाम देने वाले 13 गैंग का पर्दाफाश करके 53 आरोपियों को काबू करके 213 केस हल करके उनके कब्जे से 37 लाख 53 हजार 440 रुपये बरामद किए हैं। 380 मामलों में 755 आरोपी काबू करके उनके कब्जे से तीन करोड़ 62 लाख रुपये मूल्य की चोरीशुदा जन संपत्ति बरामद की है। संवाद