कैथल। शिक्षा विभाग की ओर से बुनियाद स्तर एक की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। कैथल के 1366 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा पास की है।
गौरतलब है कि दो फरवरी को जिले में यह परीक्षा हुई थी। जिला कैथल के 4190 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी। इनमें से 1366 ने परीक्षा को पास किया है। जिला के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मटौर से नैंसी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से लक्ष्मी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौशाला से नेहा ने जिला स्तर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए टॉप तीन में जगह बनाई हैं।
स्तर एक में चयनित विद्यार्थी जिला स्तर में 29 फरवरी को मिशन बुनियाद स्तर दो प्रवेश परीक्षा में भाग लेंगे। बुनियाद परीक्षा स्तर दो प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र आगामी एक दो दिन में जारी कर दिया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष वर्मा ने इस मौके पर सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई दी। जिला विज्ञान विशेषज्ञ अनिल तंवर ने कहा कि आगे इन बच्चों को स्तर दो की परीक्षा में अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। संवाद