फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एक सप्ताह में 134 वाहनों के चालान

Tue, 18 Nov 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला पुलिस ने सड़क सुरक्षा व हादसों की रोकथाम के लिए 10 से 16 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया। ट्रैफिक एसएचओ इंस्पेक्टर नरेश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में गलत लेन, लाल-नीली बत्ती के दुरुपयोग, नशे में वाहन चलाने, प्रेशर हॉर्न व बुलेट से पटाखे जैसी तेज आवाज पैदा करने वाले कुल 134 वाहनों के चालान किए गए। अभियान के दौरान 79 चालान गलत लेन, 28 ध्वनि प्रदूषण, 20 लाल-नीली बत्ती, जबकि 7 चालान शराब पीकर वाहन चलाने पर काटे गए। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की सख्ती से पालना, सुरक्षित गति से वाहन चलाने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की हिदायत भी दी। एसपी उपासना ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेंगे। संवाद
विज्ञापन



ियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ आमजन को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी चलाए जाएंग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें