फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 ए के तहत मुफ्त दाखिला हेतु प्रवेश परीक्षा की प्रक्ररयि शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
134 ए के तहत कक्षा दूसरी से बारहवीं के विद्यार्थियों के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में मुफ्त दाखिला हेतु प्रवेश परीक्षा के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कैंदल ने बताया कि इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया। इसमें बीईओ की अध्यक्षता में राजौंद स्कूल के प्रधानाचार्य विरेंद्र कुमार, संजय बसंल, मान्यता प्राप्त स्कूल एसोसिएशन के ब्लाक प्रधान दर्शन मौण व अरविंद शर्मा शामिल है। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिन बच्चों ने 134 ए के तहत दाखिला करवाना है वे 20 मार्चक तक ऑनलाइन कर आवेदन कर कार्यालय में फार्म जमा करवाएं। पात्र विद्यार्थियों की सूची 27 मार्च 2020 को कार्यालय के सूचना पट्ट पर लगा दी जाएगी। जबकि 12 अप्रैल को खंड स्तर पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा का प्रथम ड्रा प्रदेश स्तरीय 18 अप्रैल को होगा। पहले ड्रा का प्रवेश 20 अप्रैल से 28 अप्रैल तक होगा। उसके बाद दूसरा ड्रा बची हुई सीटों के लिए होगा। इस योजना में बीपीएल कार्ड धारक व जो बीपीएल कार्ड धारक नहीं है वे अपना दो लाख रुपये से कम का आय प्रमाण पत्र बनवाकर आवेदन कर सकते है। इसके साथ साथ विद्यार्थी की जन्म तिथि, आधार कार्ड और माता पिता का रिहायसी प्रमाण पत्र साथ लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें