फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नौकरी लगाने के नाम पर 13.18 लाख हड़पे

Thu, 17 Aug 2023 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कर विभाग में क्लर्क की नौकरी लगवाने के नाम पर आठ आरोपियों ने एक युवक से 13 लाख 18 हजार रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने ने तो उसे नौकरी पर लगवाया और न ही उसके रुपये वापस दिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


भगत सिंह कॉलोनी निवासी दीपक ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि वह बीए पास है और 2019 में गुरुकुल एकेडमी कैथल में कोचिंग ले रहा था। इस दौरान आंबेडकर कॉलोनी कैथल निवासी राजेश भी कोचिंग सेंटर में था। राजेश ने उससे दोस्ती करके अपने घर ले जाकर अपनी मां और भाई से मिलवाया। कुछ दिन बाद राजेश ने कहा कि उसकी जान पहचान अश्वनी नाम के व्यक्ति से है, जो दिल्ली रेलवे का उच्च अधिकारी है। उसने व अश्वनी ने पहले भी कई लड़कों की नौकरी लगवाई है। वह उसे नौकरी लगवाने की अश्वनी के साथ बात कर लेगा।

वर्ष 2022 को उसने एसएससी सीजीएल का पेपर दिया। इसका पता राजेश को लगा और राजेश ने कहा कि वह और अश्वनी उसका पेपर पास करवाकर नौकरी लगवाने की पूरी जिम्मेवारी लेते है। आरोपियों ने 15 लाख रुपये में उसका काम करवाने की भी जिम्मेवारी ली। आरोपियों ने उससे तीन लाख रुपये ले लिए। तीन जुलाई 2022 को पेपर का परिणाम आ गया। राजेश ने उसका पेपर की पास होने की सूची मोबाइल पर भेजी। यह देखकर उसे राजेश व अश्वनी पर और विश्वास हो गया।
विज्ञापन


कुछ दिन बाद आरोपियों ने उससे फिर पांच लाख रुपये ले लिए। इसके अलावा भी आरोपी उससे रुपये लेते रहे। जब उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन का समय आया तो उसमें उसका कहीं पर भी नाम व रोल नंबर नहीं था। 17 मार्च 2023 को फाइनल परिणाम की सूची जारी हुई तो उसमें भी शिकायतकर्ता का नाम नहीं था। जब उसने इस बारे में आरोपियों से बातचीत की तो वे टाल-मटोल करने लगे। बाद में आरोपियों ने रुपये मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

आरोपी राजेश व अश्वनी साथ-साथ उनके रिश्तेदार माली, बजिंद्र, रमेश, गुरमीत, राजेश का मौसा व मौसी भी इस धोखाधड़ी में शामिल हैं। आरोपियों ने उसे कर विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 13 लाख 18 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। अनुसंधान अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें