कैथल। कुरूक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नायब सैनी के लिए शुक्रवार को द ग्रेट खली ने कैथल, कलायत व चीका में रोड शो कर वोट की अपील की। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी नायब सैनी व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर व कई भाजपा नेता उनके साथ दिखे। खली को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
कैथल में भाई उदय सिंह के किले से अपना रोड शो प्रांरभ किया। यह रोड शो कमेटी चौक से होता हुआ पार्क रोड, पिहोवा चौक, पुराना बस अड्डा, छात्रावास रोड, भगत सिंह चौक, जींद रोड, रेलवे रोड, रैली गोदाम रोड, उद्योग मार्ग के रास्ते से होता हुआ नई अनाज मंडी में समाप्त हुआ। द ग्रेट खली ने अपने संबोधन में कैथल शहर वासियों से भाजपा प्रत्याशी को जितवाने की अपील की। नायब सैनी ने कहा कि वे सांसद बनें तो कुरुक्षेत्र को पर्यटन हब के तौर पर विकसित करेंगे। इस अवसर पर भाजपा नेता अरुण सर्राफ, डायरेक्टर रॉकी मित्तल, पूर्व विधायक लीला राम, चेयरमैन राजपाल तंवर, संजय भारद्वाज सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।