फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान प्रदर्शन परूथी को किया लाईफ टाईम अचीवमेंट आवार्ड से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधान प्रदर्शन परूथी को किया लाईफ टाईम अचीवमेंट आवार्ड से सम्मानित
विज्ञापन

अर्जुन गुलाटी हाल का हुआ लोकार्पण
पंजाबी सेवा सदन द्वारा मनाया गया स्थापना दिवस
फोटो संख्या-30
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पंजाबी सेवा सदन का वार्षिक स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम से पंजाबी सेवा सदन परिसर में मनाया गया। इस समारोह में संस्था के संस्थापक प्रधान स्व. श्री अर्जुन देव गुलाटी की धर्मपत्नी बिमला गुलाटी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रधान ललित मोहन नरूला ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मैरी गोल्ड स्कूल के बच्चों द्वारा गणेश वंदना से किया गया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव संदीप मलिक ने पंजाबी सेवा सदन के अब तक हुए निर्माण कार्य का ब्यौरा दिया। सदन में पहुंचे सभी सदस्यों व मेहमानों का स्वागत किया। बाहर से आये कलाकार कमल थापा ने मोह मद रफी व किशोर कुमार के गाने गाकर 80 के दशक की याद ताजा करवा दी व लोगों को हर गाने पर झूमने को मजबूर कर दिया। इस अवसर पर अर्जुन गुलाटी हाल का लोकार्पण उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बिमला गुलाटी के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूरा गुलाटी परिवार मौजूद रहा।
विज्ञापन

पंजाबी सेवा सदन के प्रधान ललित मोहन नरूला ने बताया कि पंजाबी सेवा सदन परिसर में कम्प्यूटर ट्रेनिंग इंसटीट्यूट का सैटअप लगाया जा चुका है। मान्यता प्राप्त करने के लिए आवेदन किया जा चुका है, मान्यता मिलते ही इसकी शुरूआत कर दी जाएगी। शिव शंकर पाहवा, अशवनी मुंजाल, कैलाश भगत व सुधीर मिढ्ढा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। समर्पित कथुरिया को अपनी मेहतन के बलबूते सब इंसपेक्टर की नियुक्ति पाने पर समानित किया गया। बलविन्द्र ढुल जेडकिंग के हारट्रॉन के संचालक को कम्प्यूटर सैटअप तैयार करवाने से लेकर और मान्यता प्राप्त करवाने के लिए किए गए सहयोग के लिए उन्हें भी संस्था के पदाधिकारियों द्वारा स मानित किया गया। पंजाबी सेवा सदन के पूर्व प्रधान प्रदर्शन परूथी को लाईफ टाईम अचीवमेंट अरवार्ड से सम्मानित किया गया। यूएसए वासी धीरज छाबड़ा द्वारा पंजाबी सेवा सदन कम्प्यूटर सैटअप के लिए सहयोग राशी भी भिजवाई गई। मंच का सफल संचालन मोहिंद्र खन्ना ने किया। इस अवसर पर अमरनाथ भगत, दर्शनलाल मनचन्दा, महेश दुआ, शिवशंकर पाहवा, कैलाश भगत, अशोक आर्य, तुलसीदास सचदेवा, योगराज बतरा, कृष्ण नारंग, सुभाष कथूरिया, अरविंद चावला, सतीश चावला, लख्मीदास खुराना, ओम प्रकाश दुआ, इन्द्रजीत सरदाना, राज कुमार मुखीजा, नरेन्द्र निझावन, सीताराम गुलाटी, राम किशन डिगानी, कवल तनेजा, कृष्ण गांधी, रमेश सरदाना, सुदीप मलिक, अजय दुआ, दिनेश कवात्रा, मनोज दुआ भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें