नपा चेयरपर्सन ने विकास कार्यों का किया उद्घाटन
फोटो नंबर-17
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। नगरपालिका चेयरपर्सन अमनदीप शर्मा ने रविवार को कई वार्डों में गलियों का उद्घाटन व शिलान्यास किया। चेयरपर्सन ने वार्ड 11 में पार्षद कमल चौधरी के साथ 20 लाख रुपये की राशि से बनी फिरनी वाल्मीकि चौपाल का उद्घाटन किया। वार्ड नंबर पांच में पार्षद गुरजीत कौर के साथ बलबहेड़ा रोड पर बने नाले का उद्घाटन व तीन गलियों का शिलान्यास किया। इसके अलावा वार्ड तीन व वार्ड 10 में कई गलियों का शिलान्यास किया। चेयरपर्सन ने कहा कि चीका नगरपालिका विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। जिसके तहत शहर के हर वार्ड में समान विकास कार्य हुए हैं। विकास कार्यों को लेकर पार्षदों ने नगरपालिका की पूरी टीम का आभार जताया। इस अवसर पर पार्षद कमल चौधरी, गुरजीत कौर, बलकार बल्लु, प्रताप कांबोज, सालिंद्र वाल्मीकि, बल्ली शमशेर, रोहित मनी, विशाल छिंदा, बीरू, नंबरदार, महेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।