वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री ने जिले में 219.71 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया
मूंदड़ी में संस्कृत विश्वविद्यालय, धेरड़ूू में नर्सिंग कॉलेज का शिलान्यास
फोटो संख्या-2 व 21
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश भर में 4 हजार 106 करोड़ की 211 विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन के साथ-साथ कैथल जिले की भी 219.71 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। जिसमें तीन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व 7 का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा लघु सचिवालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सीएम ने अपने संबोधन में विश्व वन्य प्राणी दिवस के अवसर पर पर्यावरण के साथ-साथ सभी प्राकृतिक संपदाओं के संरक्षण का संकल्प भी लिया। उन्होंने महाशिवरात्रि की भी अग्रिम शुभकामनाएं दीं और कहा कि प्रदेश के सभी 22 जिलों में 4 हजार 106 करोड़ की धनराशि की 211 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास किया गया है। पिछले दिनों 22 राजकीय महाविद्यालयों का भी शिलान्यास किया गया था। सभी जिलों में 7 हजार 916 विकास परियोजनाओं की घोषणा वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान की गई है, जबकि गत 10 वर्षों में गत सरकार द्वारा 6 हजार 500 विकास परियोजनाओं की घोषणा की गई थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा 2 हजार 421 घोषणाएं पूरी की जा चुकी है, जबकि 2 हजार से ज्यादा घोषणाओं पर कार्य जारी है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे लंबित घोषणाओं को शीघ्र शुरू करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं ताकि विकास की गति बनी रहे। सभी अधिकारी योजनाबद्घ तरीके से कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ग्रामीण अंचल में विकास की गति को बढ़ाने के लिए पंचायती राज संस्थाओं को ज्यादा बजट व शक्तियां प्रदान की जा रही हैं। सभी विकास कार्य पारदर्शी तरीके से किए जा रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 5 मार्च को प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना का शुभारंभ किया जाएगा।
इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने मुख्यमंत्री का विकास कार्यों का उद्घाटन/शिलान्यास करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से जनता को लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर डीसी डॉ. प्रियंका सोनी, विधायक कुलवंत बाजीगर, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, सीटीएम विजेंद्र हुड्डा, हरियाणा वन विकास निगम के चेयरमैन अरुण सर्राफ, महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के उप कुलपति श्रेयांश द्विवेदी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा, राव सुरेंद्र सिंह, रणधीर गोलन, लीला राम, कमलेश ढांडा, संजय भारद्वाज, मनीष कठवाड़, विरेंद्र छौत, धीरेंद्र क्योड़क, राजेंद्र शर्मा सलेटी, सतीश शर्मा, श्याम लाल कल्याण, प्राचार्य ऋषि पाल बेदी, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता रवि शंकर मित्तल, जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता देवीलाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीपक खुराना आदि मौजूद रहे।
उद्घाटन
पूंडरी बीडीपीओ कार्यालय-1.70 करोड़ रुपये
कलायत पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस-4.19 करोड़
खानपुर में स्पोर्ट्स सेंटर 2.96 करोड़
शिलान्यास
मूंदड़ी में महर्षि संस्कृत विश्वविद्यालय-150 करोड़
फतेहपुर-माइनर-1 करोड़
हाबड़ी सब-ब्रांच रिमॉडलिंग-12.40 करोड़
मुन्नारेहड़ी माइनर रिमॉडलिंग-1.74 करोड़
पूंडरी माइनर रिमॉडलिंग-4.72 करोड़
कैलरम माइनर रिहेबिलिटेशन 1 करोड़ रुपये
धेरड़ू नर्सिंग कॉलेज-40 करोड़ रुपये
सीएम ने कैथल की परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन के समय जिले में भाजपा विधायक कुलवंत बाजीगर, विधायक प्रो. दिनेश कौशिक, भाजपा नेता राव सुरेंद्र सिंह व धर्मपाल शर्मा का नाम लिया और जिले के लोगों को इन परियोजनाओं के लिए बधाई दी।
जिसमें