फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख की आबादी के लिए महज 2 एंबुलेंस, पूरे जिले में 9, 2 खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
दो लाख की आबादी के लिए महज दो एंबुलेंस, पूरे जिले में 9, उसमें भी दो खराब
विज्ञापन

इनमें भी अधिकतर की आयु पूरी, किसी तरह से मरीजों को ढो रही हैं एंबुलेंस
कई जिलों में पहुंची एंबुलेंस, कैथल को अभी इंतजार
एक एंबुलेंस में किए जा रहे हैं दो-दो मरीज, लोग परेशान
फोटो संख्या-10
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। स्वास्थ्य विभाग में एंबुलेंस की कमी के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूरे जिले में नौ एंबुलेंस हैं। इनमें से पांच एंबुलेंस जिले में 5 सीएचसी में तैनात हैं। जिला मुख्यालय पर करीब दो लाख से अधिक की आबादी के लिए बची 4 में से 2 एंबुलेंस एक सप्ताह से खराब है। जिस कारण दो छोटी एंबुलेंस के सहारे काम चल रहा है। हालात ये हैं कि चंडीगढ़ या रोहतक के लिए इन एंबुलेंस में 2 से 3 मरीजों को एक साथ रेफर करना पड़ रहा है।
5 एंबुलेंस सीएचसी में, 2 खराब : जिले की 10 लाख से आबादी के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास नौ एंबुलेंस हैं। इनमें से 5 एंबुलेंस कौल, राजौंद, गुहला-चीका, सीवन व कलायत क्षेत्र में तैनात हैं। शेष 4 जिनके सहारे जिला मुख्यालय पर काम चल रहा था। उसमें से 2 एंबुलेंस, जिसमें सभी आवश्यक सुविधाएं हैं। वे खराब हो गई हैं। जिस कारण 2 छोटी एंबुलेंस से काम चलाया जा रहा है। इन्हीं दो एंबुलेंस के सहारे गर्भवती महिलाओं को लाने व ले जाने का काम हो रहा है। इन्हीं के सहारे आपात स्थिति में मरीजों को ले जाया जाता है।
विज्ञापन

एक एंबुलेंस में 3-3 मरीजों को ढो रही हैं दो छोटी एंबुलेंस : एक मरीज को लेकर अस्पताल में गए दीवाल निवासी मनोहर ने बताया कि सड़क हादसे के बाद दो युवकों को उन्होंने जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां उसमें से एक को पीजीआई रेफर कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने एंबुलेंस के लिए कहा तो उन्हेें कहा गया कि यहां एंबुलेंस ही नहीं हैं। बाद में किसी तरह एक एंबुलेंस बुलाई तो उसमें उसके साथ दो ओर मरीज सवार कर दिए गए। जब पूछा तो कहा गया कि एंबुलेंस की कमी के कारण ऐसा किया जा रहा है। इस तरह से इन मरीजों को उनके परिजन बड़ी मुश्किल से पीजीआई लेकर गए हैं।
एंबुलेंस सेवा पर ऑपरेटर ने बताया कि जिले में आबादी के हिसाब से कम एंबुलेंस हैं। अब 9 में से 2 खराब हैं। 2 से जिला मुख्यालय पर काम किया जा रहा है। जब उक्त मरीजों को रेफर किया गया तो उस समय एक एंबुलेंस रोहतक गई हुई थी। 5 एंबुलेंस को सीएचसी पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन

8 नई एंबुलेंस की मंजूरी मिली है, शीघ्र ही मिलने की उम्मीद : अस्पताल में पीएमओ डॉ. ओमप्रकाश ने कहा कि एंबुलेंस की कमी बनी हुई है। विभाग से जानकारी मिली है कि 8 नई एंबुलेंस कैथल में भेजी जाएंगी। उम्मीद है कि ये शीघ्र आ जाएंगी और जो एंबुलेंस खराब हैं। उन्हें ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें