फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4970 रुपये पर प्रति क्विंटल पहुंचा बासमती धान

विज्ञापन
विज्ञापन
4970 रुपये पर प्रति क्विंटल पहुंचा बासमती धान
विज्ञापन

फोटो नंबर-12
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। अनाज मंडी पूंडरी में बासमती धान शुक्रवार को रिकार्ड तोड़ भाव 4970 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। मंडी में अब बासमती धान की आवक कम है और इसे लेने वाले खरीददार अधिक है। धान की ट्रॉली जैसे ही मंडी में आती है तो इसे लेने वाले खरीरदार बिन बुलाए ही इसे लेने के लिए पहुंच जाते हैं। इस धान को लेने के लिए अपनी लिमिट से अधिक रेट भी लेने की कोशिश करते हैं। तेजी के चलते शुक्रवार को यह धान 5 हजार रुपये से 30 रुपये कम 4970 रुपये तक बिक गया और अब जिन किसानों ने यह धान रोका हुआ है। वे अब इस धान को 5500 रुपये तक पहुंचने की उम्मीद लगा रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार बासमती धान के सौदे होने के कारण व यह धान कम होने के कारण रेटों में तेजी है। उन्होंने बताया कि डॉलर में मंदा है, लेकिन धान में फिर भी तेजी है ऐसे में उन्हें नहीं लगता कि अब इस धान में और तेजी आएगी। सीजन के दौरान यह धान अधिकतर 4200 रुपये प्रति क्विंटल बिका था और अब धान 4200 से बढ़कर 4970 रुपये हो गया है, यानी इस धान में 770 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आई है। ऐसे में जिन राइस मिलरों ने इस धान को खरीदा है या फिर जिन व्यापारियों ने इसका स्टाक लगाया है। उन्हें प्रति क्विंटल 770 रुपये का मुनाफा हो गया है, लेकिन जिन राइस मिलरों ने 4200 रुपये क्विंटल के हिसाब से इसके सौदे किए हुए थे, उन्हें इस तेजी के कारण भारी नुकसान होगा और उन अधिकतर किसानों को भी नुकसान हुआ है। जिन्होंने अपना सारा धान 4200 रुपये में बेच दिया था। अनाज मंडी के एक गुट के प्रधान बाबू राम उर्फ ने बताया कि बासमती धान में तेजी के चलते अगले वर्ष यह धान दोगुना लगने की संभावना है और जिन किसानों ने अपने धान को सीजन के दौरान 4200 रुपये बेच दिया था वो अब पछता रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को बासमती धान का रेट शुरू से लेकर आखिर तक निर्धारित करना चाहिए, ताकि किसी भी किसान को धान बेचने के पश्चात पछताना न पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें