फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ महोत्सव को लेकर शहर में खरीददारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
छठ महापर्व की तैयारियां शुरू, लोगों ने की खरीदारी
विज्ञापन

फोटो नंबर-10,11
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर में छठ महोत्सव को लेकर बाजार में पूजा-अर्चना के सामान की खरीदारी करने के लिए लोगों को की भीड़ उमड़ी है। जन विकास सेवा समिति द्वारा मनाए जा रहे छठ महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर है।
समिति प्रधान डॉ. बीएन शास्त्री ने बताया कि छठ पूजन को लेकर शहर के विदक्यार झील के पास बने शीतलपुरी तालाब की सफाई कर उसमें पानी भरा जा रहा है ताकि पूजा-अर्चना के समय किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। वहीं समिति सदस्यों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की तरफ से सफाई को लेकर कोई सहयोग नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने ने बताया कि समिति स्वयं अपने खर्च पर सभी इंतजाम कर रही है। यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की तिथि को मनाया जाता है जिसमें फल, पूजा की सामग्री जिसमें पान, सुपारी, लौंग, इलायची व अन्य सामग्री का उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। सूर्य के अस्त व उदय होने पर भगवान को फल-फूूल अर्पित किए जाते हैं। व्रती महिलाएं इससे 72 घंटे पहले व्रत रखती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें