फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज की निस्वार्थ सेवा करने वाला ही बने प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज की निस्वार्थ सेवा करने वाला ही बने प्रधान
विज्ञापन

नई कार्यकारणी के चुनाव को लेकर सर्व ब्राह्मण धर्मशाला में हुई जिला भर के ब्राह्मणों की बैठक
फोटो संख्या-29
कैथल। रविवार सुबह सीवन गेट की सर्व ब्राह्मण धर्मशाला में नई कार्यकारिणी के गठन के लिए जिला भर के ब्राह्मणों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र स्लेटी ने की। मंच संचालन कृष्ण कौशिक व नरेश भारद्वाज ने किया। धर्मशाला के प्रधान रामपाल सिरटा ने कहा कि उनका कार्यकाल जल्द ही पूरा होने वाला है। इसलिए वह चाहते हैं कि नए प्रधान व कार्यकारिणी का चुनाव कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि समाज के प्रबुद्ध लोग किसी भी समय उनसे उनके कार्यकाल के जमा खर्च का हिसाब ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने भगवान परशुराम के मंदिर व हाल सहित कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। हो सकता है धर्मशाला में काम करने के दौरान उनसे कुछ त्रुटियां भी हुई हो लेकिन उन्होंने अपना अधिकतर समय धर्मशाला की तरक्की और धन जुटाने में लगाया। राजेंद्र स्लेटी व सुभाष गौड़ ने कहा कि जो भी व्यक्ति निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करना चाहता है। वह प्रधान पद के लिए स्वयं ही आगे आए। पूर्व प्रधान ओम प्रकाश सिरसल ने कहा कि धर्मशाला और सभा में समाज के सभी लोगों को एक साथ सम्मान दिया जाए। पूर्व पार्षद आनंद शर्मा ने समाज की एकता व धर्मशाला की तरक्की पर बल दिया। एडवोकेट दिनेश पाठक ने कहा कि उनके पिता ने धर्मशाला के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। इसलिए वे चाहते हैं कि धर्मशाला का कार्य निर्बाध रूप से चले। क्योड़क के पूर्व सरपंच मोहन लाल शर्मा ने सर्वसम्मति से प्रधान का चुनाव कराने पर जोर दिया। चुनाव के लिए एडवोकेट रमन शर्मा को रिटर्निंग अधिकारी व एडवोकेट विष्णु दत्त व सुभाष गौड़ को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया। गौरतलब है कि सर्व ब्राह्मण धर्मशाला के 314 सदस्य हैं। जो चुनाव की प्रक्रिया में हिस्सा लेकर अगर जरुरत पड़े तो मतदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें