फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस करेंगी कलायत नगर पालिका में घोटालेके आरोपों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस करेंगी कलायत नगर पालिका में घोटालेके आरोपों की जांच
विज्ञापन

कैथल। कलायत नगर पालिका में पिछले वर्ष मार्च में वार्ड नंबर 7 व 11 में स्थित बुस्टर में डाली गई मिट्टी डालने में की धांधली के आरोपों की जांच अब विजिलेंस की टीम करेगी। यह जानकारी देते हुए समाजसेवी बलजीत नायक ने बताया कि सीएम विंडो में दी गई शिकायत के जवाब से यह जानकारी मिली है। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस घोटाले में एक पार्षद सहित नगर पालिका के कर्मचारी व ठेकेदार तक शामिल हैं। बलजीत ने बताया कि इन दोनों वार्डों में सैंकड़ों मिट्टी की ट्राली बिना टेंडर के ही डाली गई थी। जिसमें बाद में शिकायत पर जांच के बाद यह आरोप साबित हो चुके हैं। जिस पर डीसी ने यह शिकायत विजलेंस की टीम को सौंप दी है। अब इस घोटाल्े की जांच विजलेंस टीम जांच करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें