फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र नरवाना रेल सेक्षन पर बिजली की तारों के खंभों को लगाने का कार्य शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र नरवाना रेल सेक्शन पर बिजली की तारों के खंभे लगने शुरू
विज्ञापन

जून 2019 तक तीन जिलो के लोग कम समय में कम समय में कैथल से तय करेंगे सफर
फोटो नंबर-39 व 40
पंकज कुमार
कैथल। नरवाना से कुरुक्षेत्र रेलवे लाईन पर विद्युतीकरण के लिए कार्य तेजी से चल रहा है। पिछले वर्ष दिसंबर में नरवाना कुरुक्षेत्र सेक्शन पर शुरू हुए रेलवे विद्युतीकरण के कार्य के अगले वर्ष के जून अंत तक पूरा होने का अनुमान है। यह कार्य पूरा होने के बाद तीन जिलों को रेलवे में बड़ी सौगात मिलेगी। अब रेलवे ने सजूमा से लेकर कुतुबपुर में विद्युतीकरण के कार्य के तहत यहां बिजली के तारों के लिए खंभे लगाने का कार्य शुरू कर दिया है।
विद्युतीकरण के बाद कैथल सीधा जुड़ेगा पंजाब से : बता दें कि दिल्ली से जींद व जाखल रेल मार्ग का पहले से ही विद्युतीकरण है। इसके बाद कुरुक्षेत्र से नरवाना तक विद्युतीकरण होने के बाद कैथल रेल मार्ग के माध्यम से सीधा पंजाब से जुड़ जाएगा। क्योंकि विद्युतीकरण के बाद इस रेल मार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलने लगेगी।
विज्ञापन

लिंक रेल मार्ग बनेगा प्रमुख मार्ग : बता दें कि यदि अंबाला मंडल में रेल मार्ग में कोई तकनीकी समस्या आ जाती है तो पंजाब जाने वाली ट्रेनों को कई बार रद्द करना पड़ता था। विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने के बाद ऐसा नहीं होगा।
85 करोड़ रुपये के बजट से हो रहा कार्य : कुरुक्षेत्र नरवाना रेल लाइन के विद्युतीकरण के लिए 85 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ है। जिस पर तेजी से कार्य चल रहा है। जींद, कैथल और कुरुक्षेत्र के लोगों की यह काफी पुरानी मांग थी। जिसका अगले वर्ष की जून अंत तक पूरा होने का अनुमान है।
टीक में बनेगा पावर हाउस : गांव टीक में रेलवे कुरुक्षेत्र नरवाना सेक्षन के विद्युतीकरण के तहत पावर हाउस बनाया जाएगा। जो इलेक्ट्रिक इंजन को नरवाना शुरू होने तक बिजली मुहैया करवाएगा। इलेट्रॉनिक ट्रेनों के शुरू होने के बाद इस रूट पर गाड़ियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद भी जागेगी। जिससे कम समय में ज्यादा दूरी तय की जाएगी।
विज्ञापन

2019 की जून में कार्य पूरा होने अनुमान : उत्तरी रेलवे दिल्ली मंडल के सीपीआरओ नितिन चौधरी ने कहा कि कुरुक्षेत्र नरवाना सेक्शन पर विद्युतीकरण का वर्ष 2019 की जून तक कार्य पूरा होने अनुमान है। यह विद्युतीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इस कार्य के पूरा होने बाद तीन जिलों के यात्रियों को लाभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें