फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन पर सफाई कर्मचारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल हुई खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
आश्वासन पर सफाई कर्मचारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल हुई खत्म
विज्ञापन

फोटो नंबर-1 से 3
कैथल। पिछले 15 दिनों से चल रही नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल वीरवार को सरकार द्वारा मांगो पूरी करने के बाद समाप्त गई। शुक्रवार से सभी सफाई कर्मचारी अपने अपने क्षेत्र में सफाई करने पहुंचेंगे। सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल के सामने आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा। सरकार ने कर्मचारियों की सभी मांगों को मान लिया है। कर्मचारियों को मनाने के लिए सरकार की ओर से मंत्री कविता जैन की अध्यक्षता में 3 मंत्रियों की कमेटी गठित की थी, इसमें राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर और मंत्री कृष्ण बेदी शामिल थे। बैठक में मुख्य सचिव डीएस ढेसी कमेटी की ओर से कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर चर्चा की गई। सफाई कर्मचारियों ने खुशी में अपने नेता वरिष्ठ उप प्रधान राजेंद्र कुमार टांक एवं ब्लॉक प्रधान रामशरण को कंधे पर उठा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें