फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गेहूं में बढ़ी नमी, एजेंसियां कर रही हैं गेहूं से भरी ट्रालियों को रिजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से गेहूं में बढ़ी नमी, एजेंसियां कर रही हैं गेहूं से भरी ट्रालियों को रिजेक्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। तीन दिन पहले हुई बारिश के कारण गेहूं की फसल में नमी की मात्रा बढ़ गई है। जो आढ़तियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। खरीद एजेंसियों द्वारा 12 प्रतिशत से ज्यादा नमी वाला गेहूं नहीं खरीदा जा रहा, जबकि 13 से 14 प्रतिशत तक की नमी वाला गेहूं पहुंच रहा है। 12 प्रतिशत से 1 प्रतिशत भी नमी ज्यादा हो जाए तो आढ़तियों को 2774 रुपये का प्रति क्विंटल नुकसान हो रहा है। हैफेड ने शुक्रवार को ही करीब 40 गाड़ियों को रिजेक्ट कर दिया। जिस कारण आढ़ती परेशान हैं।
नई अनाज मंडी से मिली जानकारी के अनुसार बारिश के कारण इस समय नमीयुक्त गेहूं आ रहा है। खरीद एजेंसियों के अधिकारी मंडी में से तो गेहूं खरीद रहे हैं। लेकिन जब यह गेहूं गाड़ियों में लोड होकर एजेंसियों के गोदामों तक पहुंचता है, वहां नमी के कारण इसे रिजेक्ट किया जा रहा है। आढ़तियों ने बताया कि शुक्रवार को हैफेड के गोदाम में पहुंचने पर करीब 40 गाड़ियां वापिस भेज दी गईं। जिनमें 12 प्रतिशत से अधिक नमी बताई गई थी। जबकि किसान 13 से 14 या इससे ऊपर वाली नमीयुक्त गेहूं ला रहे हैं। आढ़तियों को तुरंत खरीदने का दबाव बनाते हैं। आढ़ती उन पर उल्टा दबाव भी नहीं बना सकते। बाद में आढ़तियों को इस गेहूं के सूखने पर घटौतरी का खामियाजा भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण मित्तल ने कहा कि शुक्रवार को हैफेड ने लगभग 40 गाड़ियां रिजेक्ट कर दी। सही है कि 12 प्रतिशत से अधिक नमी वाला एजेंसी खरीद नहीं सकती। उनकी सरकार से मांग है कि प्राकृतिक आपदा के कारण गेहूं की नमी बढ़ गई है। इसीलिए सरकार 12 से बढ़ाकर 13 या 14 प्रतिशत तक की नमी वाला गेहूं खरीदने की छूट दे। एक 1 प्रतिशत भी नमी ज्यादा हो जाए तो आढ़तियों को प्रति क्विंटल 2774 रुपये का नुकसान हो रहा है।
ट्रांसपोर्ट नगर में नहीं है बिजली, चोरी हो रहा है गेहूं:-एक आढ़ती ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में भी गेहूं डाला जा रहा है। यहां अंधेरा रहता है। चोर ट्रांसफार्मर का स्विच बंद करके गेहूं चोरी कर रहे हैं। शुक्रवार रात को ही 13 कट्टे गेहूं चोरी हुए हैं।
जगह ना मिलने से किसान परेशान:-खुराना से आए किसान बलवंत सिंह ने बताया कि वह 2 गाड़ियां लेकर सुबह से मंडी में बाहर खड़ा है। गेहूं उतारने के लिए जगह नहीं मिल रही। अनाज मंडी से गेहूं के कट्टों का उठान नहीं हो रहा। इसमें तेजी लाई जाए।
विज्ञापन

अनाज मंडी में करीब 4 से 5 लाख कट्टों की आवक, अगले तीन दिन तक बढ़ेगी:-नई अनाज मंडी में इस समय 4 से 5 लाख गेहूं के कट्टों की आवक है। अगले तीन दिनों तक यह ओर तेजी से बढ़ेगी। नई अनाज मंडी, विस्तार अनाज मंडी व ट्रांसपोर्ट नगर में भी गेहूं डाला जा रहा है। आढ़तियों व किसानों ने उठान में तेजी लाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें