फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल में गन्ने की गुणवता व रिकवरी कम होने पर कैन मैनेजर सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने की खराब गुणवत्ता व रिकवरी कम होने पर कैन मैनेजर सस्पेंड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शुगर मिल के एमडी एवं सीटीएम सुशील कुमार ने शुगर मिल के कैन मैनेजर रामदिया को सस्पेंड कर दिया है। उन्हें मिल में गन्ने की खराब गुणवत्ता व रिकवरी दर कम होने के कारण सस्पेंड किया गया है। कैन मैनेजर की गन्ना उत्पादक किसानों ने भी शिकायत देकर कई तरह के आरोप लगाए थे। इसमें गन्ने की पर्ची देने में भी गड़बड़ी की है।
सीटीएम सुशील कुमार ने बताया कि कैन मैनेजर रामदिया का कंट्रोल कम था। पिछले साल मार्च में अगेती किस्म कम होने के बावजूद 11 प्रतिशत की रिकवरी दर हासिल कर ली थी। जबकि अभी तक इस बार 10.80 की ही रिकवरी दर चल रही है। गन्ने की क्वालिटी में गन्ने का सूखा होना, ताजा होने जैसी बातें महत्वपूर्ण होती हैं। इससे रिकवरी दर बढ़ सकती है। लेकिन कंट्रोल कम होने के कारण इसमें सुधार नहीं आ रहा था। जिस कारण कैन मैनेजर रामदिया को सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई की मांग की थी
कैथल। भारतीय किसान संघ ने सोमवार को कैन मैनेजर की शिकायत पर रोष प्रदर्शन किया था। संघ के जिलाध्यक्ष गुलतान सिंह नैन ने बताया कि कैन मैनेजर रामदिया जबसे शुगर मिल में कार्यरत हैं, तभी से वे तानाशाही तरीके से काम कर रहे हैं। इसकी शिकायत भारतीय किसान संघ के माध्यम से सभी किसान सरकार से कई बार कर चुके हैं। पिछले महीने 10 जनवरी को कैन मैनेजर के सस्पेंड आर्डर भी दिए थे। लेकिन कर्मचारियों ने इस बात को कागजी कार्रवाई में ही समेट कर रख दिया। उनकी मांग है कि उसे सस्पेंड किया जाए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गुलतान सिंह नैन, रणदीप आर्य, दयाल सिंह, महावीर, महेंद्र, बलिंद्र खुराना, पाला क्योडक़, जसवंत व सतपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें