फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा वर्कर्स का प्रदर्शन, दिन भर की जिला अस्पताल के सामने सरकार के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल (ब्यूरो)। आशाओं की हड़ताल वीरवार को छठे दिन में प्रवेश कर गई। जिला प्रधान संतोष ब्राह्मणी वाला की अध्यक्षता में सभी आशा वर्कर्स नागरिक अस्पताल के सामने धरने पर बैठीं। मंच संचालन जिला उप प्रधान सुदेश फरियाबाद ने किया। सीटू जिला उप प्रधान जसपाल सिंह ने बताया कि केंद्रीय बजट पेश हुआ है, लेकिन उनके लिए कोई घोषणा नहीं हुई। इसके विरोध में पूरे देश के परियोजना कर्मी अपने अपने जिला हेड क्वार्टरों पर केंद्र सरकार का पुतला दहन करेंगी। उन्होंने हरियाणा सरकार से अपील की कि आशाओं की मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए।
विज्ञापन

जिला प्रधान संतोष ब्राह्मणी वाला ने कहा कि सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा झूठा है। हरियाणा की 22000 आशाओं का सरकार शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते मांगें पूरी नहीं की तो वे आंदोलन को और तेज करेंगी। आज नगर पालिका सफाई कर्मचारी यूनियन की राज्य कमेटी सदस्य अंगूरी देवी ने भी आशाओं को संबोधित किया व उनकी मांगों का समर्थन किया। धरने को आशा वर्कर्स यूनियन की नेत्री मनीषा, बाला रसीना, रीना, चरनजीत कौर, सुषमा जडोला, कृष्णा मटोर, सुमन सीवन, रामदेई, पुष्पा रसीना सीटू जिला सचिव अशोक शर्मा व मेनका ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन



फोटो संख्या-6
आशा वर्कर्स ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें