शहर को पॉलिथीन मुक्त करने की जिम्मेवारी अधिकारियों को
31 वार्डों के लिए 15 अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेवारी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि नगर परिषद कैथल क्षेत्र को पॉलिथीन मुक्त करने हेतु सभी 31 वार्डों में निरीक्षण के लिए 15 उच्चाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये अधिकारी समय-समय पर संबंधित वार्डों का निरीक्षण करके इसके बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
नगर परिषद के वार्ड नंबर 1 व 2 में कृषि उपनिदेशक, वार्ड नंबर 3 व 4 में लोक निर्माण विभाग मंडल-1 के कार्यकारी अभियंता, वार्ड नंबर 5 व 6 में जन स्वास्थ्य विभाग मंडल-1 के कार्यकारी अभियंता तथा वार्ड नंबर 7 व 8 में जन स्वास्थ्य विभाग मंडल-2 के कार्यकारी अभियंता, वार्ड नंबर 9 व 10 में मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता, वार्ड नंबर 11 व 12 में कैथल जल सेवाएं मंडल के कार्यकारी अभियंता, वार्ड नंबर 13 व 14 में पूंडरी जल सेवाएं मंडल के कार्यकारी अभियंता, वार्ड नंबर 15 व 16 में लोक निर्माण विभाग मंडल 2 के कार्यकारी अभियंता, वार्ड नंबर 17 व 18 में पीओ आईसीडीएस, वार्ड नंबर 19 व 20 में डीईटीसी एक्साइज, वार्ड नंबर 21 व 22 में जिला समाज कल्याण अधिकारी, वार्ड नंबर 23 व 24 में जिला कल्याण अधिकारी, वार्ड नंबर 25 व 26 में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, वार्ड नंबर 27 व 28 में हैफेड के जिला प्रबंधक तथा वार्ड नंबर 29, 30 व 31 में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक की ड्यूटी लगाई गई है।
पॉलिथीन के कारण खस्ताहाल हैं सीवरेज : शहर में पॉलिथीन के कारण सीवरेज व्यवस्था कई जगह से जाम रहती है। प्रशासन लो पॉलिथीन प्रयोग पर तो रोक लगा रहा है, लेकिन तमाम नियम, कायदे-कानून के बावजूद पॉलिथीन बेच रहे लोगों व पॉलिथीन में सामान बेच रहे दुकानदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं करता?