फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जनवरी तक जमा हो सकते हैं शहरी आजीविका मिशन के तहत ऋण के लिए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
15 जनवरी तक जमा हो सकते हैं शहरी आजीविका मिशन के तहत ऋण के लिए आवेदन
विज्ञापन

कैथल। केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार एवं नगरीय निकायों के संयुक्त प्रयासों से शहरी गरीबों के उत्थान के लिए नगर परिषद द्वारा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का संचालन किया जा रहा है। यह मिशन स्वरोजगार के द्वारा गरीबों को रोजगार दिलाने हेतू प्रतिबद्ध है। मिशन के तहत ऋण के इच्छुक नगर निवासी पूर्ण दस्तावेजों सहित 15 जनवरी 2018 तक ऋण आवेदन जमा करवा सकता है।
विज्ञापन

एडीसी एवं सीएमएमयू के समन्वयक सदस्य कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि मिशन के तहत व्यक्तिगत हेतू 2 लाख रुपये एवं समूह के रूप में 5 महिला सदस्य मिलकर 10 लाख रुपये ऋण पर बैंकों द्वारा प्रचलित ब्याज की दर मात्र 7 प्रतिशत देय होगी। शेष ब्याज का वहन अनुदान के रूप में सरकार द्वारा संबंधित बैंकों को दिया जाएगा। इस घटक के अंतर्गत व्यक्तिगत एवं समूह उद्यम हेतू ऋण द्वारा वित्त पोषण सुनिश्चित किया जाता है। इस कार्यक्रम के द्वारा आवेदनकर्ता अथवा समूह के सदस्यों की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता 5वीं पास, बीपीएल कार्ड धारक होना तथा किसी बैंक का डिफाल्टर नही होना आदि शर्ते हैं। यदि कोई प्रार्थी आवेदन करना चाहता है तो नगर परिषद व अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय से फार्म प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें