जारी है शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगर परिषद व यातायात पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान शहर में जारी है। वीरवार को भी शहर में सडक़ों से अतिक्रमण हटाया गया। वहीं रेहड़ी संचालकों ने उनका रोजगार खत्म करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
वीरवार को को अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने शहर में कई जगह दुकानों के बाहर रखे समान व सडक़ किनारे लगे होर्डिंग बोर्ड उठाकर टे्रक्टर-ट्रालियों में डालकर जब्त कर लिया। जिसके बाद परिषद की इस कार्रवाई से दुकानदारों व रेहड़ी चालकों में हडक़ंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर चले गए तो रेहड़ी चालक अपनी रेहडिय़ां लेकर गलियों में घुमते दिखाई दिए। नगर परिषद कर्मचारियों को दुकानदार, रेहड़ी व फड़ी लगाने वालों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि अगर दोबारा अवैध कब्जा किया तो कड़ी कार्रवाई होगी। सीएसआई प्रवीण कुमार व परमजीत ने बताया कि वीरवार को मेन चौक से लेकर सब्जी मंडी व अन्य मुख्य जगहों पर दुकानदारों व रेहड़ी विक्रेताओं द्वारा अवैध कब्जा किया हुआ है। जिसके कारण बाजार में जाम लग जाता है और वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चल रहे राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस समस्या के समाधान को लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है।प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी:-शहर में नगर परिषद द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ गुस्साए रेहड़ी चालकों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। उन्होंने कहा कि वे सडक़ पर चलते फिरते फल फ्रूट बेच रहे है, इसके बावजूद परिषद कर्मचारी जबरन रेहड़ी से फल फ्रूट का समान उठाकर ले जाते हैं। विरोध करने पर वे धमकी भी देते है।
रेहड़ी संचालकों ने जताया रोष
फोटो नंबर- 31