फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्विनी शोरेवाला बनें जिला आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
अश्विनी शोरेवाला बने जिला आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला आढ़ती एसोसिशन की बैठक में कैथल नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान अश्विनी शोरवाला को प्रधान चुन लिया गया। अश्विनी शोरेवाला 5 बार कैथल नई अनाज मंडी के प्रधान रह चुके हैं। चयन के लिए सभी मंडियों के प्रधानों की बैठक एक स्थानीय होटल में हुई। जिसमें कलायत, ढांड, पूंडरी, कैथल की नई व पुरानी मंडी सहित गुहला-चीका की सभी अनाज मंडियों के प्रधानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सबसे पहले आढ़तियों की समस्याओं के बारे में विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान के चयन का प्रस्ताव रखा गया। सभी ने विचार-विमर्श कर कैथल नई अनाजमंडी के प्रधान सुरेश गर्ग चौधरी व सतीश छुवानिया ने अश्विनी कुमार शोरेवाला का नाम जिला प्रधान के लिए प्रस्तावित किया। जिस पर सभी प्रधानों ने सहमति जताते हुए अगले 2 साल के लिए उन्हें जिला प्रधान चुन लिया गया। कैथल अनाज मंडी प्रधान सुरेश गर्ग, पूंडरी के प्रधान देवीदयाल, चीका के प्रधान जयपाल गर्ग, कलायत के प्रधान रणधीर सिंह चहल व ढांड के प्रधान कृष्ण कुमार पबनावा ने शोरेवाला को बधाई दी। बैठक में नवनिर्वाचित प्रधान अश्विनी शोरेवाला ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले भर के आढ़तियों का जो निर्यातकों की ओर बकाया लगभग 200 करोड़ रुपया लंबित है, उसका भुगतान करवाना रहेगा। क्योंकि आढ़ती किसानों को यह राशि दे चुके हैं। लेकिन निर्यातकों की ओर से उन्हें राशि नहीं दी जा रही। साथ ही यह भी फैसला लिया गया है कि जो निर्यातक एक मंडी में डिफॉल्टर है तो उससे दूसरी मंडी में भी अनाज नहीं खरीदा जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ आढ़ती अनूप बंसल, धर्मपाल, अग्रवाल युवा सभा के पूर्व प्रधान रामनिवास किच्छानिया, राजकिशन रज्जी सहित कई आढ़ती भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें