लगन हरि से लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति सीवन द्वारा शनिवार की प्रभातफेरी डा. सतीश मल्होत्रा के निवास स्थान पर सम्पन्न हुई। भगवान श्री कृष्ण की पालकी जब सुबह श्रीकृष्ण कृपा मंदिर से चली तो रास्ते में पालकी का लोगों ने भव्य स्वागत किया। जब पालकी डा. सतीश मल्होत्रा के निवास स्थान पर पहुंची तो मल्होत्रा परिवार व उपस्थित अन्य श्रद्धालुओं ने पालकी पर पुष्प वर्षा की। प्रभातफेरी में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। प्रभातफेरी का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया। भजन गायकों केवल कृष्ण मिड्ढा, डा. विकास मल्होत्रा, मोंटी कामरा, रामकुमार नंदू, सोनू मुंजाल सहित अन्य गायकों ने भगवान श्री कृष्ण के भजन सुनाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। जब डा. विकास मल्होत्रा ने यह भजन सुनाया कि लगन हरि से लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा को सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए। मा.केवल कृष्ण मिड्ढा द्वारा स्वामी ज्ञानानंद जी का जीयो गीता का संदेश पढक़र सुनाया गया। गीता पढ़े, गीता पढ़ाए व भगवान श्री कृष्ण के प्रिय हो जाऐं। इसके बाद आरती की गई व प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर नवीन मल्होत्रा, संजय आहूजा शंटी, जोगिंद्र मिड्ढा, राजेंद्र कामरा, सुरेश सरदाना राजू, महेंद्र मुंजाल, हरदीप नागपाल सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।