300 पौधे लगाए
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। गांव फरीयाबाद के सरकारी स्कूल में ग्राम पंचायत व एसएमसी कमेटी ने पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 300 पौधे लगाए गए। इस मौके पर गांव की सरपंच ममता देवी ने पौधा रोपण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि पौधे पर्यावरण प्रदूषण को मिटाने में राम बाण के समान होते हैं। वट व पीपल के वृक्ष एकमात्र ऐसे वृक्ष हैं जो दिनरात लगातार कार्बन डाई आक्साइड ग्रहण करके आक्सीजन का विसर्जन करते हैं। आक्सीजन सभी जीव जंतुओं के लिए बहुत ही आवश्यक है। बिना आक्सीजन के किसी भी प्राणी में प्राण वायु का संचार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि आज विश्व स्तर पर बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण पर काबू पाने के लिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में हर वर्ष ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने चाहिए। इस मौके पर मुख्य शिक्षक भूपेंद्र सिंह, मा. राजबीर सिंह, मेघराज, रामचंद्र, रमेश चंद्र, रणधीर सिंह, पूर्व सरपंच राधाराम, दिनेश कुमार, महेंद्र सिंह व रामपाल अठवाल मौजूद रहे।