फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने एसडीएम को किया पार्षदों को अविश्वास प्रस्ताव मामले में अगली कार्रवाई के लिए अधिकृत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डीसी ने एसडीएम को किया पार्षदों के अविश्वास प्रस्ताव मामले में अगली कार्रवाई के लिए अधिकृत

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगर परिषद कैथल के चेयरमैन यशपाल प्रजापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के लिए दिए गए शपथ पत्र मामले में बुधवार को डीसी सुनीता वर्मा ने एसडीएम कमलप्रीत कौर को आवश्यक कार्रवाई के लिए अधिकृत कर दिया है। डीसी का कहना है कि उन्होंने केवल अविश्वास प्रस्ताव के लिए आए आवेदन की प्रतियां पार्षदों को भेजने के लिए एसडीएम को अधिकृत किया है। जबकि असंतुष्ट पार्षदों के खेमे के अनुसार डीसी ने एसडीएम को अगली पूरी प्रक्रिया के लिए अधिकृत कर दिया है। उधर, बुधवार को प्रजापति समाज ने बैठक कर यशपाल प्रजापति के खिलाफ साजिश करार देते हुए मामले में हर तरह के समर्थन का ऐलान किया है।
विदित रहे कि 31 में से 22 पार्षदों ने शपथ पत्र देकर चेयरमेन यशपाल प्रजापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की मांग की है। जिस पर डीसी द्वारा अभी तक बैठक बुलाए जाने का निर्णय नहीं लिया गया। इसी बीच डीसी ने बुधवार को एसडीएम कमलप्रीत कौर को पत्र लिखा कि 22 पार्षदों के मामले में अगली कार्रवाई के लिए वे उन्हें अधिकृत करती हैं। इस तरह से अब एसडीएम द्वारा इस मामले में अविश्वास प्रस्ताव के लिए तिथि निर्धारित की जा सकती है। जिसमें कम से कम 15 दिन का समय देना होगा।
विज्ञापन

डीसी सुनीता वर्मा ने कहा कि उन्होंने एसडीएम को फिल्हाल पार्षदों को अविश्वास प्रस्ताव के लिए आए आवेदन की सूचना देने के लिए अधिकृत किया है। प्रस्ताव के लिए बैठक बुलाए जाने के मसले पर बाद में विचार होगा।
दूसरी ओर पार्षद प्रतिनिधि एडवोकेट धर्मबीर भोला ने कहा कि डीसी महोदया द्वारा जो पत्र एसडीएम महोदया को जारी किया गया है। उसके अनुसार स्पष्ट है कि डीसी ने अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के लिए अगली कार्रवाई हेतू एसडीएम को अधिकृत कर दिया है। एक्ट के अनुसार पार्षदों को सूचना आदि देने जैसा कोई प्रावधान नहीं है। केवल बैठक बुलाई जानी है। अब उनकी प्रशासन से मांग है कि शीघ्र अविश्वास प्रस्ताव के लिए बैठक बुलाई जाए।
भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी के साथ, यशपाल प्रजापति बने रहेंगे नगरपालिका के चेयरमेन:-रवि भूषण गर्ग
भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ हरियाणा के प्रदेश संयोजक रवि भूषण गर्ग ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी के साथ है और नगर परिषद चेयरमेन यशपाल प्रजापति चेयरमेन बने रहेंगे। नो सदस्य समिति वन टू वन हर पार्षद से मिलकर उन्हें पार्टी की सोच से अवगत करवा रही है। पार्षदों का भी यही कहना है कि पार्टी की रीति नीतियों के कारण ही पार्टी में प्रवेश लिया था। पार्षदों से मिलकर यह अनुभव करते है कि 14 के 14 पार्षद पार्टी के साथ है, उन्हें कोई भी पार्टी से अलग नहीं कर सकता। पार्षद विनोद सोनी पर हुए हमले पर उन्होंने कहा कि वो चोट विनोद सोनी को नहीं बल्कि पूरी पार्टी को लगी है। कांग्रेस की हमेशा अग्रेंजो वाली नीति रही है फूट डालो और राज करो की नीति अपना रही है।
यशपाल प्रजापति के समर्थन में उतरा कुम्हार समाज:-कुम्हार समाज के लोगों की बैठक प्रजापति भवानी दास कल्याण की अध्यक्षता में जवाहर पार्क में हुई, जिसमें नगर परिषद चेयरमैन यशपाल प्रजापति के खिलाफ 22 पार्षदों द्वारा डीसी को सौंपे गए अविश्वास प्रस्ताव बारे चर्चा की गई। बैठक में बोलते हुए भवानी दास ने कहा कि इस षडयंत्र के पीछे कांग्रेस विधायक रणदीप सुरजेवाला का हाथ है। उन्होंने कहा कि कुम्हार समाज के लोगों ने 90 प्रतिशत वोट सुरजेवाला को देकर तीन बार उन्हें कैथल हल्के से विजयी बनाया, लेकिन वह ही अब समाज को तोडने का काम कर रहे हैं। पिछले वर्ष भाजपा ने यशपाल प्रजापति को चेयरमैन पद के लिए नामित किया था, तब भी सुरजेवाला को यह सहन नहीं हुआ और वह यशपाल प्रजापति के खिलाफ सियासत करने में जुट गए। प्रेम कल्याण, रामचरण रत्तेवाल, अतर सिंह, बीरभान प्रजापति, रामरुप पूंडरी, रोहताश, गुलाब, बनारसी, राधेश्याम, जगदीश प्रजापति ने आरोप लगाया कि पिछड़े और दलित समाज का प्रयोग केवल वोट के लिए किया जाता है। कुर्सी के खिलाफ यशपाल प्रजापति के खिलाफ षडयंत्र रचा जा रहा है जिससे समाज के लोगों में काफी रोष है। इस अवसर पर विक्की बाबा लदाना, गुरनाम सिंह, कृष्ण, बीराराम, सुंदरलाल, सुभाष प्रजापति, दलबीर प्रजापति, जयपाल, रामनिवास, मनोज कुमार, खुशीराम, विनोद प्रजापति, बल्ली प्रजापति मौजूद थे।
विज्ञापन

4 अगस्त के बाद मिल बैठकर मामला निपटाया जाएगा:-भाजपा नेता रॉकी मित्तल ने कहा कि उनकी पार्टी के नेता राजीव जैन से बात हुई है कि 4 अगस्त के बाद इस मामले में मिल बैठकर रास्ता निकाला जाएगा। सरकार से उनकी बात हो गई है। असंतुष्ट 14 पार्षदों की पूरी बात सुनीं जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें