फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में धूमधाम से मनाया तीज का उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर में धूमधाम से मनाया तीज का उत्सव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिले भर में बुधवार को तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया। स्कूल, कॉलेजों सहित धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें बच्चों ने पतंग उड़ाओ, मेहंदी लगाओ प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
भारत विकास परिषद शाखा द्वारा तीज का त्यौहार परिषद भवन में धूमधाम से मनाया गया। संयोजिका बृज बाला अग्रवाल ने बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता में श्रेया प्रथम व महक द्वितीय, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शलभ प्रथम व रिदिमा द्वितीय, रिदिमा, अनन्या, युक्ति व डीवाइन का नृत्य आकृषण का केंद्र रहे। शाखा अध्यक्ष हरीश चावला ने सभी सदस्यों का इस सुंदर आयोजन का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में तीज का पर्व पर मेहंदी प्रतियोगिता में शिवानी व अंकिता की मेहंदी सबसे सुंदर रही। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मधु भल्ला व अन्य अध्यापकों ने पर्यावरण की सुरक्षा हेतु पौधारोपण भी किया।
जाट शाईनिंग स्टार में तीज का पर्व मेहंदी रचाओ व पतंग उड़ाओ प्रतियोगिता आयोजित हुई। स्कूल के प्राचार्य जेएस चहल ने विजेता बच्चों को सम्मानित किया।
हॉली चाईल्ड पब्लिक स्कूल में लायंस क्लब रॉयल द्वारा तीज पर्व मनाया गया। बच्चों ने मेहंदी व पतंग उड़ाओ प्रतियोगिता मे भाग लिया। खुशप्रीत, ललित व ज्योति ने अच्छी मेहंदी रचाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रधान अशोक अरोड़ा, क्लब के जोन चेयरपर्सन विवेकशील खरबंदा ने विजेता बच्चों को सम्मानित किया।
ओमप्रभा जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मेहंदी, गीत व पतंग उड़ाओ प्रतियोगिता मे भाग लिया। स्कूल उपप्रधान बहादुर खुरानिया ने बच्चों को तीज के त्यौहार के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। प्रधानाचार्य लक्ष्मीजिंदल ने बच्चों को तीज की बधाई दी।
हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में तीज उत्सव पर बच्चों ने रंग भरो प्रतियोगिता रखी। निरीक्षण प्रबंधक सुनील चौधरी व प्रधानाचार्य मोनिका कौशिक द्वारा किया गया।
इनरव्हील शाइनिंग स्टार क्लब की सदस्यों ने तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में सभी महिला सदस्य अपनी सास माताओं के साथ पहुंची। क्लब की प्रधान शालिनी सिक्का ने कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं व उनकी सास माताओं का स्वागत किया। मंच का संचालन रेखा बिंदलिश ने किया। इस अवसर पर रिशु सचदेवा, असीमा मेहता, शोभा, रमणीक, बबीता, सुमन मेहता, विधि, ऋतु, रिद्धि गुप्ता सहित क्लब की सदस्य मौजूद रही।
महिला पतंजलि योग समिति द्वारा हनुमान वाटिका में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश कौशिक एवं कमलेश श्योकंद ने की। कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के कैथल प्रभारी हरिओम एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के अध्यक्ष रामचरण भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। आचार्य हरिओम, आचार्य रामरण, कमलेश कौशिक, कमलेश श्योकंद, सुनीता श्योकंद, बदन सिंह आर्य, बीरभान कौशिक आदि ने योगदान दिया।

गुहला-चीका में हुए भी कार्यक्रम
गुहला-चीका। एसडी स्कूल चीका में तीज के अवसर पर झूला डाला गया। स्कूल की छात्राओं व अध्यापिकाओं के साथ साथ छात्राओं की माताओं ने भी झूला झूल तीज मनाई। दसवीं कक्षा की छात्रा श्रुति को मिस तीज चुना गया। पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता में विद्यालय की अध्यापिका कर्मजीत कौर व छात्रा जसप्रीत को पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम के दौरान त्योहार की प्रमुख मिठाई फिरनी से सबका मुंह मीठा करवाया गया। प्रधानाचार्य कपिल गुप्ता ने कहा कि तीज का त्योहार हमारा पारंपरिक त्योहार है।
ज्ञान दीप स्कूल चीका में हरियाली तीज के मौके पर स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, नृत्य, गायन और चार्ट मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। रेषु, पल्लवी और तनु ने मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीवन में हुए कार्यक्रम
सीवन। स्टेपिंग स्टोन इंटरनेशनल स्कूल में हरियाली तीज का त्योहार बड़ी धूम धाम से मनाया गया। रंगोली प्रतियोगिता व चार्ट बनाने की प्रतियोगिता में भाग लिया। स्कूल की एमडी शैली मुंजाल ने बच्चों को तीज के त्योहार के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। प्रधानाचार्या रमनीक कालड़ा व स्कूल स्टाफ ने सहयोग किया। आरकेएसडी पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज का त्योहार बड़ी धूम धाम से मनाया गया। प्रधानाचार्या मीना ग्रोवर ने बच्चों को तीज के महत्व के बारे में बताया।

तीज एवं कारगिल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
ढांड। सरस्वती विद्या भारती हाई स्कूल में हरियाली तीज उत्सव एवं कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनम सिंगला व छवि मलिक सहित अन्य अध्यापक वर्ग एवं विद्यार्थियों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा को सफल बनाया गया।

दो दिवसीय राज्य स्तरीय हरियाली तीज महोत्सव आयोजित
कलायत। हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स हरियाणा राज्य के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय हरियाली तीज महोत्सव बुधवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्यातिथि सुनीता दुग्गल, चेयरमेन अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम रही तथा अध्यक्षता संगठन संस्थापक श्री निवास शर्मा ने की। दूसरे दिन शिविर के थीम सामण मैं तीजां का त्यौहार के अनुरूप बाहर से आई छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। रंगोली प्रतियोगिता में पानीपत की छात्राएं प्रथम, जींद द्वितीय व कैथल तृतीय स्थान पर रही। राखी बनाओ प्रतियोगिता में सिरसा प्रथम, पानीपत द्वितीय व कैथल तृतीय रहा। मेंहदी प्रतियोगिता में सिरसा प्रथम, पानीपत द्वितीय व रोहतक तीसरे स्थान पर रहा। ग्रुप डांस में रोहतक की छात्राएं पहले व तीसरे पायदान पर रही जबकि दूसरे नंबर के लिए रेवाडी की छात्राओं ने बाजी मारी। एकल नृत्य में रोहतक प्रथम, सिरसा द्वितीय व पानीपत तीसरे स्थान पर रहा। सोलो सांग में करनाल की छात्राएं पहले, सिरसा दूसरे तथा भिवानी की छात्राएं तीसरे नंबर पर रही। ग्रुप सांग में सिरसा की छात्राओं ने पहला नंबर हासिल किया, रोहतक दूसरे तथा भिवानी तीसरे नंबर पर रहा।
कमालपुर की ज्ञानदीप संस्थान में तीज पर प्रबंधक सतीश कुमार व प्रधानाचार्य पवन कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उनके साथ राकेश ढुल, सहप्रबंधक लख्मी चंद, सुशील कुमार व स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
आजा भाभी झूट लै, पींग हुलारे लेंदी
राजौंद। तीज का त्योहार नगर व आसपास के क्षेत्रों में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाड़ला में तीज के उपलक्ष्य में मेहंदी व पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सिमरन, उषा, अंजलि, पायल, सपना, संदीप, पूजा व सचिन सहित अन्य बच्चों ने भाग लिया। एमडी सुरेश शर्मा, प्रिंसिपल सिक्का सहगल ने सभी को हार्दिक बधाई दी।
विज्ञापन

आदर्श स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल चीका में तीज के अवसर पर मेहंदी व संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रिंसिपल रेनू राजपूत ने तीज की बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें