अवैध शराब बनाते एक काबू
कैथल। थाना राजौंद पुलिस ने दबिश देकर शराब की भट्ठी चलाकर घर पर नाजायज शराब बना रहे एक व्यक्ति को काबू किया है। उसके पास से 150 लीटर लाहण, तैयार हो चुकी सवा 3 बोतल शराब तथा सिल्वर पतीला, चपनी मिट्टी, प्लास्टिक नाली, प्लास्टिक बाल्टी तथा कुछ अद्धी जली लकड़ियों को साक्ष्य के तौर पर पुलिस ने कब्जे में लिया है। राजौंद पुलिस के एएसआई नरेश कुमार, भीम सिंह, हेडकांस्टेबल राजकुमार व सी-1 जसविंद्र सिंह की टीम ने दिलबाग सिंह निवासी मंडवाल को काबू किया।
उधर, सीआईए-1 पुलिस द्वारा एक स्टोरिए को काबू करते हुए आरोपी के कब्जा से हजारों रुपए सट्टा नकदी बरामद की गई है। पीआरओ ने बताया कि क्राइंम ब्रांच के हेडकांस्टेबल रघुबीर की टीम ने महेंद्र उर्फ राजू निवासी सिरटा रोड कैथल को काबू करते हुए उसके कब्जा से 2150 रुपये सट्टा नकदी बरामद की गई। थाना शहर में मामला दर्ज कर आरोपी को सीआईए-1 पुलिस के एचसी जसवीर सिंह द्वारा जुआ अधिनियम की विभिन्न धाराओं तहत गिरफ्तार कर लिया गया।