फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सक्रिय लूट गिरोह का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सक्रिय लूट गिरोह का भंडाफोड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पिछले तीन माह से जिले में लूट-खशोट के कारण दहशत फैलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। पांचों कैथल जिले के ही विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं। प्रारंभिक पूछताछ में लूट, डकैती व छीना-झपटी की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। सभी को न्यायालय में पेश कर पांच दिन का रिमांड हासिल किया गया है।
जिले में वारदातों में अचानक वृद्धि से लोगों में दहशत फैलने लगी थी। हुडा सेक्टरों में तो महिलाएं घरों से बाहर निकलने में ही डरने लगी हैं। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। पुलिस ने अब यह बड़ी कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन

एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने एसपी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि जून में अभी तक थाना कलायत, सीवन व ढांड क्षेत्र में लूट, डकैती व छीना-झपटी की लगातार 5 घटनाएं हो गई थीं। जिस कारण पुलिस को इन युवकों की तलाश थी। सीआईए-टू इंचार्ज इंस्पेक्टर मनीष कुमार को सबइंस्पेक्टर राजबीर सिंह, एएसआई हवासिंह, कृष्ण कुमार, जयकरण, राजकुमार, बलवान, रमेश, राममेहर, शमशेर, हेडकांस्टेबल बलराज, प्रदीप कुमार, कमलजीत, जसमेर, सी-1 प्रदीप, राजेश, सिपाही प्रदीप, संदीप, मनोज, जयबीर की टीम के साथ कार्रवाई के आदेश दिए गए। इस टीम ने 18 जून की रात करीब 8:30 बजे मेन रोड ढांड शिवभट्ठा के नजदीक से 2 बाइकों पर सवार 5 आरोपियों को काबू किया। जिनकी पहचान सोहन लाल उर्फ सोनू, संदीप, राकेश तथा बलविंद्र उर्फ काका सभी निवासी फरल, बीरबल उर्फ बीर निवासी खेड़ी मटरवा के रुप में हुई। सोहन लाल के कब्जा से एक अवैध पिस्तौल व 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामद की गई दोनों बाइक आरोपियों द्वारा छीना-झपटी करते हुए चोरी पाई गई है।
इन वारदातों को कुबूला
1. वारदात दयानंद कालोनी कैथल निवासी संजीव महाजन के साथ 6 मई की रात करीब 8 बजे सीवन व खानपुर के बीच 80 हजार रुपये नकदी व उसकी बाइक लूट
2. 5 जून को बसंल इंटरप्राइजिज कैथल में कार्यरत फिरोजपुर निवासी राममेहर से सोलुमाजरा के पास दोपहर के समय 5900 रुपये नकदी, 5 हजार रुपये का चैक की लूट
3. खुशहाल माजरा निवासी यशपाल 7 जून को ढांड के पास खनौदा मोड के पर पिस्तौल की नोक पर 50 हजार रुपये नकदी व अन्य सामान की लूट
4. कौल निवासी सुरेश कुमार के साथ टीक के पास 12 जून को उसकी बाईक छीनने की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकारी।
5. 13 जून को पिलनी निवासी सोहन लाल के साथ खरक पाडव क्षेत्र में सहारण ढाबा के पास 22 दुकानों से सेल की करीब 60,000 रुपये नकदी की लूट की वारदात

मार्केटिंग का काम करता है सरगना
गिरोह सरगना बलविंद्र उर्फ काका मार्केटिंग का काम करता है। जो मुख्य रुप से मार्केटिंग करने वाले लोगों को ही निशाना बना रहे थे। वे व्यापारी तथा मार्केटिंग करने वाले नागरिकों की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर अथवा पिस्तौल की नोक पर कैथल क्षेत्र में 5 वारदातें अंजाम देते हुए करीब 2 लाख रुपये के करंसी नोट, बाइक व अन्य सामान लूट चुके थे। उसे यह जानकारी थी कि किस एरिया में कौन सा व्यक्ति सामान की सप्लाई करता है और कब वह नकदी लेकर आता है।
विज्ञापन


पहले करता था रेकी, फिर होती थी वारदात
गिरोह सरगना मार्केटिंग से जुड़े लोगों के वाहन नंबर तथा हुलिए की जानकारी अपने गिरोह को दे देता था। आरोपी अपने शिकार की रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों के कब्जा से वारदातों में प्रयुक्त की गई 2 बाइक तथा अवैध पिस्तौल व 2 ािंजदा कारतूस बरामद कर लिए गये। पूछताछ में आरोपियों द्वारा करनाल जिला क्षेत्र में भी इस प्रकार नकदी लूटने की दो वारदातों को अंजाम देना कबूला गया है। उनसे पूछताछ जारी है। जिसमें चैन स्नेचिंग सहित कई ओर वारदातों के खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें