फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेक्टर चलाते हुए हादसा, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। कैथल असंध मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली चलाते हुए गांव नरवल निवासी ट्रैक्टर पर बैठे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता के ब्यान पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव नरवल निवासी कलाधारी ने पुलिस को बताया कि उसके भाई के लड़कियों की शादी थी। शाम के समय उसका लड़का राजेश व गांव के ही मोहित के साथ ट्रैक्टर-ट्राली पर टेंट का सामान छोड़ने राजौंद आए थे। जब वह सामान छोड़कर गांव राजौंद से नरवल जा रहे थे तो ट्रैक्टर चालक मोहित तेज गति व लापरवाही से ट्रैक्टर चला रहा था। जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर व ट्राली सड़क के साथ लगते खद्दानों में पलट गई। जिससे उसका लड़का राजेश जमीन पर गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता के ब्यान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उधर मोहित के परिजनों ने बताया कि जब मोहित ट्रैक्टर-ट्राली पर टेंट का सामान छोड़कर गांव नरवल आ रहा था तो कैथल रोड़ पर बोबी मान की कोठी के पास एक सफेदा सड़क पर गिरा हुआ था, सामने से आ रहे ट्रक की लाइट के कारण ट्रैक्टर चलाते समय सफेदा दिखाई नहीं दिया और ट्रैक्टर पर संतुलन खो गया। जिससे यह हादसा हुआ और मोहित भी बुरी तरह घायल हो गया जिसे गंभीर चोटें आई हैं। उसे कैथल के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें