फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद के 21 वार्डों के लिए 130 उम्मीदवार मैदान में

विज्ञापन
05-गुहला चीका। वार्ड-20 से मनदीप कौर को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपते हुए - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। शुक्रवार को नाम वापस लेने के अंतिम दिन के बाद पंचायत चुनाव में जिला परिषद के 21 वार्डों में 130 उम्मीवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। इन वार्डाें के लिए 166 उम्मीदवारों ने 19 अक्तूबर तक नामांकन पत्र भरा था।
विज्ञापन

शुक्रवार 21 अक्तूबर को नाम वापस लेने के अंतिम दिन तक 36 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया। नाम वापस लेने उम्मीदवारों में 20 पुरुष व 16 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। किसी भी वार्ड में सर्वसम्मति से सदस्य का चुनाव नहीं हो पाया। ऐसे में सभी वार्डों में चुनाव होगा। अब मैदान में कुल 130 उम्मीदवार रह गए हैं। इनमें 69 पुरुष व 61 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इसी प्रकार से ब्लॉक समिति राजौंद में कुल 75 उम्मीदवारों मे से 13 ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। यहां एक वार्ड में सर्वसम्मति बन गई है। अब यहां 61 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। 36 पुरुष तो 25 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं।
गुहला : पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 60 उम्मीदवार मैदान में
गुहला-चीका। गुहला में पंचायत समिति के लिए 60 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। चुनाव अधिकारी पंचायत समिति एवं एसडीएम रोहित कुमार ने बताया कि पंचायत समिति सदस्यों के 23 वार्डों के आम चुनाव के लिए नाम वापसी प्रक्रिया के बाद अब पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 60 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें 32 पुरुष व 28 महिला शामिल है।
विज्ञापन

दो वार्डों में बनी सहमति
रिटर्निंग अधिकारी पंचायत समिति एवं एसडीएम रोहित कुमार ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य पद के लिए वार्ड-12 में नायब सिंह पुत्र मामू राम व वार्ड नंबर-20 से मनदीप कौर पत्नी राजकुमार सर्वसम्मति से निर्वाचित हो गए और उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें