फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना परीक्षा के 247 स्कूलों के 13 हजार विद्यार्थी प्लस-टू पास

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परिणाम आने की सूचना पर विद्यार्थी दिन भर बोर्ड की साइट को खंगालते रहे। शाम को 5 बजे के बाद परिणाम जारी किया गया, जो विद्यार्थियों के पुरानी कक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार मानकर जारी किया गया। इसमें कक्षा आठवीं, 10वीं में प्राप्त अंक और 12वीं की असेसमेंट के अनुसार विद्यार्थियों को अंक दिए गए। विद्यार्थियों ने सफलता की खुशी में जश्न मनाया।
विज्ञापन

बीते शिक्षा सत्र में जिले के 247 सरकारी और निजी स्कूलों में 13 हजार के करीब विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा में शिक्षा ग्रहण की। इनमें 114 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों और 133 निजी स्कूलों के विद्यार्थी शामिल किए गए। आर्ट, कॉमर्स और विज्ञान संकाय के विद्यार्थी इसमें शामिल रहे। सरकारी स्कूलों के 12वीं कक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों की कुल संख्या 6778 रही।
इनमें छात्रों की संख्या 3047 और छात्राओं की संख्या 3731 रही। इसी प्रकार से निजी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या रही। निजी स्कूलों में भी छात्र और छात्राओं की संख्या 3-3 हजार से ज्यादा रही है।
विज्ञापन

पूरा दिन करते रहे इंतजार
विद्यार्थी परिणाम आने की सूचना पर सुबह से ही विभाग की साइट पर परिणाम जारी होने का इंतजार करते रहे। गौरतलब है कि इस बार करीब एक महीना देरी से 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित हुआ है। ऐसे में विद्यार्थियों को कॉलेज में दाखिला लेने के लिए भी इंतजार करना पड़ रहा था। परिणाम आने से पहले ही कुछ विद्यार्थी स्कूलों में जाकर भी परिणाम के बारे में पूछताछ करते दिखाई दिए।
उप जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि इस बार विद्यार्थियों ने परीक्षा नहीं दी थी। इस कारण परिणाम विद्यार्थियों द्वारा पूर्व कक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर दिया गया है। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी की लहर
परिणाम आने पर विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी की लहर दिखाई दी। अभिभावकों ने मिठाई खिलाकर अपने बच्चों का मुंह मीठा करवाया। कई जगहों पर स्कूलों में भी विद्यार्थियों को बुलाकर उन्हें परीक्षा परिणाम आने पर बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें