फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भिजवाने के नाम पर 13 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुर्तगाल भिजवाने के नाम पर दो व्यक्तियों ने एक युवक से 13 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में किच्छाना गांव के जगत सिंह ने बताया कि उसका गांव कुराड़ निवासी आरोपी हिम्मत सिंह का घर आना-जाना था। हिम्मत ने बताया कि उसका बेटा विदेश गया हुआ है। तब उससे अपने भतीजे सज्जन कुमार को विदेश भेजने की बात कही। हिम्मत सिंह ने बताया कि उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर निवासी डेरा धारानरग निवासी अवतार सिंह ने उसके बेटे को विदेश भिजवाया है। जगत सिंह ने बताया कि इसके बाद हिम्मत सिंह ने उसकी अवतार सिंह से मुलाकात करवाई।
बातचीत के दौरान भतीजे को पुर्तगाल भेजने के लिए 15 लाख में सौदा तय हुआ। इस पर उसने चार लाख 85 हजार की राशि अवतार सिंह के खाते में डलवा दी। कुछ माह बाद छह लाख 50 हजार की राशि हनुमान वाटिका में हिम्मत सिंह को दी। जगत सिंह का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने कहा कि कोरोना के चलते अभी कुछ समय और लगेगा। कुछ माह बाद हिम्मत सिंह से एक लाख 70 हजार की राशि अपने खाते में डलवा ली। काफी समय बीतने के बाद जब
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका भतीजा विदेश नहीं भेजा गया तो हिम्मत सिंह ने वह अवतार सिंह ने उसका पासपोर्ट तथा दस्तावेज वापस कर दिया और कहा कि वह उसके भतीजे को विदेश नहीं भेज सकता। इस पर उसने आरोपियों से उसकी राशि वापस लेने की मांग की जो उन्होंने कुछ समय बाद देने की बात कही, लेकिन बार-बार मांगने के बाद भी उन्होंने राशि देने से साफ इनकार कर दिया तथा धमकी भी दी। मामले के संबंध में एसएचओ हितेंद्र ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें