संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पुलिस ने बुद्धू फार्म हाउस कम्हेड़ी से 13 आरोपियों को जुआ खेलते हुए काबू कर लिया। इस दौरान उनके कब्जे से दो लाख 55 हजार रुपये नकदी बरामद हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी अरनौली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बुद्धू फार्म हाउस कम्हेड़ी में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने फार्म हाउस पर दबिश देकर आरोपी तेज भाग कॉलोनी पटियाला निवासी अजय कुमार, सनौरी गेट पटियाला निवासी डिंपल कुमार, जगदीश एन्क्लेव पटियाला निवासी दीपक कुमार, चीका निवासी ओमप्रकाश उर्फ बुद्धू, राधा स्वामी कॉलोनी बठिंडा निवासी हरबंस, पुरानी अनाज मंडी सुनाम निवासी राकेश कुमार, बुच्चो मंडी बठिंडा निवासी लक्की, टफजलपुरा पटियाला निवासी संजीव कुमार, आनंद नगर पटियाला निवासी मंगत राम, सुनाम जिला संगरूर निवासी दुष्यंत, रामपुरा फुल बठिंडा निवासी जसपाल सिंह, चीका निवासी राजेश कुमार व गुहला निवासी सुखविंद्र को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो लाख 55 हजार रुपये नकदी व 156 ताश बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है।