फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शराब तस्करी करने वाले 13 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने शराब तस्करी के अलग-अलग 13 मामलों में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 180 बोतल शराब और 120 लीटर लाहन बरामद हुआ है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि पहले मामले में टीम ने गांव गगड़पुर-जोधवा रोड पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू उर्फ सोनी को करीब पौने पांच बोतल हथकढ़ी शराब सहित काबू कर लिया। दूसरे मामले में टीम ने ढांड रोड रजबाहा पुल के पास नाकाबंदी कर आरोपी सलिंद्र कुमार उर्फ सुरेंद्र को 150 पव्वे देसी शराब सहित पकड़ लिया। तीसरे मामले में टीम ने आरोपी बजरंग गिरी निवासी प्यौदा रोड कैथल को उसकी दुकान से 15 बोतल देसी शराब सहित गिरफ्तार कर लिया। चौथे मामले में पुलिस ने गांव बेगपुर से आरोपी बंसी को 14 बोतल देसी शराब सहित काबू किया। पांचवें मामले में गांव थेह बुटाना निवासी आरोपी अजय कुमार को उसकी चिकन व अंडे की दुकान से 14 बोतल देसी शराब सहित गिरफ्तार किया। छठे मामले में पुलिस रामथली पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी महकदीप सिंह निवासी साधारणपुर जिला पटियाला को 15 बोतल सहित काबू किया। सातवें मामले में रेलवे रोड सब्जी मंडी क्षेत्र से आरोपी रमेश कुमार निवासी वाल्मीकि बस्ती कैथल को 13 बोतल देसी शराब सहित काबू किया। आठवें मामले में आरोपी रणबीर सिंह निवासी क्योड़क के कब्जे से चार बोतल देसी और करीब सवा बोतल हथकड़ी शराब बरामद की। नौवें मामले में आरोपी सुखबीर उर्फ काला को 16 बोतल देसी शराब सहित गिरफ्तार कर लिया। 10वें मामले में कलायत-रामगढ़ रोड स्थित खेत में बने कमरे से रमेश कुमार निवासी जुलानी खेड़ा को 14 बोतल हथकढ़ी शराब सहित काबू कर लिया। इसके अलावा राजौंद स्थित दुकान से आरोपी कृष्ण कुमार को 13 बोतल देसी शराब सहित और गांव कांगथली में कार्रवाई करते हुए महिला आरोपी बलबीर कौर के मकान से करीब सवा 19 बोतल हथकढ़ी शराब सहित काबू किया गया। 13वें मामले में गांव देवबन निवासी आरोपी सुनील उर्फ लीला को उसके खेत स्थित कमरे से शराब तैयार करने के लिए रखे लगभग 120 लीटर लाहन सहित गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत संबंधित थाना क्षेत्रों में प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें