फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एनएमएमएस स्कॉलरशिप में 128 विद्यार्थियों को मिली सफलता

Sat, 18 May 2024 05:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद हरियाणा गुरुग्राम के निर्देशानुसार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से 19 नवंबर 2023 को राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) राज्यस्तरीय परीक्षा का आयोजन किया। इसका परीक्षा परिणाम राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम की ओर से घोषित किया।

जिला शिक्षा अधिकारी कैथल डॉ. विजयलक्ष्मी ने बताया कि हरियाणा से 2337 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनमें कैथल से 128 शामिल हैं। इन विद्यार्थियों को 1000 प्रतिमाह स्कॉलरशिप मिलेगी। छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी सरकारी स्कूल में पढ़ते रहना होगा। उसके परिवार की वार्षिक आय साढ़े तीन लाख रुपये से कम होनी चाहिए। अनुसूचित जाति जनजाति के विद्यार्थियों को प्रथम क्लास अधिकारी से प्रमाण पत्र बनाकर ऑनलाइन आवेदन के साथ अपलोड करना होगा। स्कॉलरशिप की राशि कक्षा नौवीं से 12वीं तक प्रदान की जाएगी, जिसके लिए विद्यार्थी को प्रत्येक कक्षा में 60 प्रतिशत अंक लाने अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना के प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को एनएसपी पोर्टल पर आवेदन करना होगा। जैसे ही पोर्टल खुलेगा विद्यार्थियों को सूचना दे दी जाएगी। छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी का डाटा आधार कार्ड से मिलना चाहिए। चयनित सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को हिदायत है कि केवल परीक्षा सूची में नाम आने से उन्हें छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं होगी, एनएसपी पोर्टल पर आवेदन करना होगा और यह प्रक्रिया चारों वर्ष करनी होगी अन्यथा उन्हें छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी। चयनित विद्यार्थी जब पंजीकरण करवाएंगे तो उनके आवेदनों की जांच की जाएगी और आवेदन सत्यापित होने पर ही छात्रवृत्ति प्राप्त होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें