कैथल। पुलिस ने अगस्त में 98 मामलों में 126 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संपत्ति विरुद्ध अपराधों पर शिकंजा कसते हुए 33 मामलों में 47 आरोपी गिरफ्तार किए गए। इनके कब्जे से 21 लाख 96 हजार रुपये की चोरीशुदा संपत्ति बरामद हुई। एनडीपीएस एक्ट के तहत 11 मामले दर्ज किए गए और 15 आरोपी पकड़े गए। उनके पास से 2.150 किलो चूरा पोस्त, 20.754 किलो डोडा पोस्त, 840 ग्राम गांजा, 864 ग्राम अफीम, 4.94 ग्राम हेरोइन, 757 ग्राम चरस, 61,005 नशीली गोलियां और 105 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 46 मामलों में 50 आरोपी गिरफ्तार हुए। अवैध असलहा रखने के छह मामलों में नौ आरोपियों को काबू कर सात देसी पिस्तौल और 10 कारतूस जब्त किए गए। पुलिस ने नौ बेल जंपर, आठ पीओ और दो मोस्ट वांटेड आरोपियों को भी काबू किया। संवाद