फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो तस्करों से 125 पेटी शराब बरामद, कार जब्त

Sat, 24 Feb 2024 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से 125 पेटी अंग्रेजी व देसी शराब बरामद की है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि पुलिस की टीम सायंकालीन गश्त के दौरान अंबाला रोड पर मौजूद थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने विश्वकर्मा चौक कैथल के पास नाका लगाकर अंबाला की ओर से आई एक कार को रुकवाकर उसमें बैठे व्यक्ति बालू निवासी दिनेश व ग्योंग निवासी रवि को काबू कर लिया। कार में शराब लदी पाई गई। एक्साइज इंस्पेक्टर सुरेश कुमार को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन


दिनेश व रवि कार में रखी शराब बारे कोई परमिट व लाइसेंस पेश नहीं कर सके। जांच के दौरान कार से 125 पेटियों में 1500 बोतल देसी व अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें