फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुहला तहसील में 122 इंतकाल मंजूर

Sun, 18 Jan 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
इंतकालों की खुला दरबार में समस्या लेकर पहुंचे लोग।
विज्ञापन
गुहला-चीका। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार और डीसी अपराजिता के मार्गदर्शन में शनिवार को गुहला तहसील परिसर में लंबित इंतकालों के त्वरित समाधान के लिए विशेष खुला दरबार आयोजित किया गया। एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य इंतकालों का निपटारा करना था। संबंधित पटवारियों और कानूनगो को रिकॉर्ड के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे, जिससे दस्तावेजों की मौके पर ही जांच कर उन्हें तुरंत सत्यापित किया गया। शनिवार को 122 इंतकालों को मंजूरी देकर उनके भू-अभिलेख रिकॉर्ड को अपडेट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य जीरो पेंडेंसी सुनिश्चित करना है। नायब तहसीलदार सुरेश कुमार, हेमंत शर्मा कानूनगो, कृष्ण कुमार कानूनगो, देव सिंह,शन्नीदेवल, निर्मल, मनोज कुमार, रमेश कुमार,दिलवाग सिंह, राजेश कुमार, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

इंतकालों की खुला दरबार में समस्या लेकर पहुंचे लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें