फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलायत बस स्टैंड बदहाल, समस्याओं का लगा है अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड पर समस्याओं का अंबार, लोग परेशान, जिम्मेदार मौन
विज्ञापन

फोटो नंबर-33
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। कलायत के बस स्टैंड पर सुविधा न होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड पर हिसार, सिरसा, राजस्थान, टोहाना, चंडीगढ़, करनाल, यमुनानगर, हरिद्वार आदि के लिए प्रतिदिन करीब 233 बसें आती हैं। लेकिन स्टैंड पर बसों के आवागमन की कोई समय सारिणी नहीं है।
नहीं हुआ वॉल्वो बस का ठहराव : 27 दिसंबर 2014 को राज्य परिवहन मंत्री के सामने कलायत हलके के लोगों ने वॉल्वो बस के ठहराव शुरू किए जाने की मांग की थी। मंत्री ने तत्काल संबंधित विभागों को निर्देश दिए थे। लेकिन इसके बावजूद भी चंडीगढ़ से हिसार व हिसार से चंडीगढ़ जाने वाली वॉल्वो बस का ठहराव शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

न पंखे चलते हैं न ही इंवर्टर : सबसे बड़ी समस्या है कि बस स्टैंड पर बिजली का सिस्टम ही खराब पड़ा है। बिजली न होने के कारण बस स्टैंड पर कोई भी पंखा नहीं चलता और सभी वाटर कूलर शो पीस बने हुए हैं। मौसम में आए बदलाव के कारण से यात्रियों को पंखों की जरूरत महसूस हो रही है। अनेक पंखे तो खराब ही हैं जिनकी ओर विभाग कोई ध्यान ही नहीं दे रहा। सायंकाल में तो बिजली न होने के कारण बस स्टैंड पूरी तरह से अंधकार में डूबा रहता है जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। बस स्टैंड पर दिव्यांगों के लिए बनाये गये शौचालय का ताला आज तक नहीं खुला है। जो महिला व पुरुष शौचालय बने हैं वे भीड़ को देखते हुए नाकाफी हैं।
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर कलायत बस अड्डा इंचार्ज रामेश्वर ने कहा कि पंखे, इंवर्टर व बैटरियों को लेकर वे विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं। अधिकारियों ने समस्या के समाधान अति शीघ्र करवाने का आश्वासन दिया है। बिजली का न होना विभागीय समस्या है जो उनके हाथ में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें