जींद के छात्तर गांव ने जाखौली को हरा जीती सर्कल कबड्डी महाकुंभ प्रतियोगिता
फोटो नंबर-20
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। गांव जाखौली में युवा क्रांति कल्याण समिति द्वारा विशाल सर्कल कबड्डी महाकुंभ प्रतियोगिता आयोजित हुई। समिति के प्रधान मदन कुमार ने बताया कि 21 टीमों ने विशाल सर्कल कबड्डी महा कुंभ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में आदर्श मार्डन गुरुकुल जाखौली के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रविंद्र बेनीवाल, रणधीर सिंह कसान, रवि प्रकाश, सतबीर कसान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथि ने खिलाडिय़ों से रूबरू होते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए खेल में हार व जीत कोई मायने नही रखती। इस दौरान क्लब के प्रधान मदन कुमार ने बताया कि विशाल सर्कल कबड्डी महा कुंभ प्रतियोगिता में जींद के छात्तर गांव की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 71 हजार रुपये नकद व ट्राफी पर कब्जा किया। वहीं जाखौली की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर 51 हजार रुपये नकद व ट्राफी हासिल की। उन्होंने बताया कि इस दौरान लड़कियों में भी सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा व पंजाब की टीम के बीच मैच खेला गया। पंजाब की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 21 हजार रुपये नकद व ट्राफी दी गई। वहीं हरियाणा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर 15 हजार रुपये नकद व ट्राफी हासिल की। प्रधान ने बताया कि बेस्ट राइटर रवि दयौरा, बेस्ट केंचर यादा सुरखपुरिया पंजाब चुने गए जिनको क्लब की ओर से बाइक दी गई। मदन कुमार ने बताया कि अनिल कुमार सरपंच ने क्लब को एक लाख रुपये की नकद राशि व सभी खिलाडिय़ों को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया। वहीं आदर्श गुरुकुल की और से 51 हजार रुपये की राशि क्लब को दी गई। इस दौरान युवा क्रांति कल्याण समिति की ओर से मुख्यातिथि के रूप में पहुंची आदर्श स्कूल के प्रबंधक सदस्यों व गांव के सरपंच रत्न जाखौली, अनिल कुमार सरपंच को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कोच सतपाल, राजेश देवबन, तुमर, मनोज चहल सहित युवा क्रांति के सदस्य मौजूद रहे।