फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों पर की दोहरी मार: माजरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरी मार झेल रहे किसान : माजरा
विज्ञापन

फोटो संख्या-39
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं इनेलो नेता रामपाल माजरा ने कहा कि विधानसभा चुनावों में इनेलो की जीत होगी और लोगों की अपनी सरकार बनेगी। माजरा रविवार को अपने निवास पर प्रदेश के किसान, बेरोजगार युवा व कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर हांसी में एक मार्च को होने वाली इनेलो की जन अधिकार रैली को लेकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्ट शासन से मुक्ति के लिए लोग भाजपा के झूठे वादों में फंस गए। भारत एक कृषि प्रधान देश है और किसान इसकी रीढ़। यदि किसान खुश होगा तो देश खुशहाल होगा। लेकिन आज किसान दोहरी मार झेल रहा है। आगामी चुनाव में प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने पर सभी को मुलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र मदान, कृष्ण बंसल युवा जिलाध्यक्ष अनिल तंवर, हलका प्रधान एवं पूर्व प्रधान संजीव छौत, हलका प्रधान मोनी बालू, मा. बलबीर मटौर, ऋषि राज राणा, प्रदीप सिंहमार, राममेहर खुराना आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें