फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली तीन दिवसीय हरियाणा महिला राज्यस्तरीय केसरी दंगल आज से, 462 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली तीन दिवसीय हरियाणा महिला राज्यस्तरीय केसरी दंगल आज से, 462 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग
विज्ञापन

प्रतियोगिता की पूर्व संध्या पर खिलाड़ी पहुंचे इंडोर स्टेडियम, खेल विभाग की ओर से तैयारियां पूरी
फोटो नंबर-35 व 36
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। खेल विभाग की पहली बार आयोजित होने वाले तीन दिवसीय हरियाणा महिला राज्यस्तरीय केसरी दंगल की सोमवार से शुरुआत होगी। जिसके लिए खेल विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 22 जिलों के 462 महिला खिलाड़ी अलग अलग भार वर्ग की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता की शुरुआत की पूर्व संध्या पर सभी जिलों की खिलाड़ी सर छोटू राम इंडोर स्टेडियम में पहुंची। जिसमें खेल विभाग की ओर से की गई व्यवस्था के अनुसार सबसे पहले खिलाडिय़ों के भार व आयु वर्ग की जानकारी लेकर उनका रेजिस्ट्रेशन किया गया। यह प्रतियोगिता 27 फरवरी तक जारी रहेगी। जिला खेल व युवा कार्यक्रम अधिकारी कुमारी सतविंद्र गिल ने बताया कि यह महिला राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पहली बार कैथल में आयोजित हो रही है। जिसमें पूरे प्रदेश से 462 महिला खिलाड़ी भाग ले रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार को खेल विभाग के निदेशक भूपेंद्र इस प्रतियोगिता का विधिवत रुप से शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि खिलाडिय़ों के लिए हिंदू कन्या स्कूल में रहने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए विभाग की ओर से तीन समय के खाने का भी उचित प्रंबध किया गया है। प्रतियोगिता की पूर्व संध्या पर कोच गुरमीत, डीपी विजय, प्रदीप, राजेंद्र सहित अन्य कोच ने अपनी ड्यूटी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें