फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद उप चुनाव पर हार पर बोले चौटाला, एक चुनाव से नहीं होता प्रदेश की सता का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एक चुनाव से नहीं होता प्रदेश की सत्ता का फैसला : ओपी चौटाल
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला मंगलवार को कैथल पहुंचे। यहां उन्होंने इनेलो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बातचीत की और राज्य में चल रहे राजनैतिक घटनाक्रम पर बात की। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने जींद उप चुनाव में इनेलो को मिली हार पर कहा कि एक चुनाव के परिणाम पूरे प्रदेश के सभी चुनावों के परिणामों पर असर नहीं डालते। चौटाला ने कहा कि प्रदेश की सत्ता एक विधानसभा के चुनाव परिणाम से नहीं बदलती। कार्यकर्ता सम्मेलन में चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी मेहनतकश और किसानों की पार्टी है। पांच वर्ष के कार्यकाल में आने वाले हर चुनावों में राजनैतिक परिस्थितियां बदलती है। उन्होंने परिवारिक कलह पर बोलते हुए कहा कि जो पौधा चौधरी देवीलाल ने लगाया था, उसे इनेलो कार्यकर्ताओं ने अपने पसीने से सींचा। पौधा फल तो दे रहा है लेकिन इसके फल लुटेरे खा रहे हैं। जिसके लिए हम ही दोषी है। पौधा लगाया जाता है कि उसकी परवरिश तो अच्छी हो जाती है। लेकिन कई बार उसकी देखभाल अच्छी नहीं हो पाती है। बसपा से गठबंधन टूटने के बाद चौटाला ने भाजपा से गठबंधन होने के सवाल पर कहा कि राजनैतिक परिस्थितियों के साथ ही गठबंधन होते और टूटते हैं। किसी पार्टी का किसके साथ मेल हो जाए यह तो चुनाव के समय ही पता चलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें