कराटे प्रतियोगिता में कुलभूषण बने ओवरऑल चैंपियन
फोटो नंबर-12
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। लीजेंड कराटे क्लब पूंडरी में आयोजित तीन दिवसीय जिलास्तरीय कराटे प्रतियोगिता में करीब 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चैंपियनशिप में सतविंद्र गिल मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। अध्यक्षता एसोसिएशन के सचिव रजनीश चौधरी ने की।
कोच विकास डलवाल ने बताया कि जो प्रतिभागी इस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतेगा, वह खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाया और सबसे ज्यादा लीजंड कराटे क्लब पूंडरी के खिलाड़ी सेलेक्ट हुए। विकास ने बताया कि 10 आयु वर्ग में हर्ष, 12 आयु वर्ग में पारस व 14 आयु वर्ग में भूपेन, 5 आयु वर्ग में कुलभूषण, 16 आयु वर्ग में लवलीत, 18 आयु वर्ग में तिलक राज सेलेक्ट हुए। वहीं लड़कियों की प्रतियोगिता में 8 आयु वर्ग में वेदांशी, 10 आयु वर्ग में देवांशी, 12 आयु वर्ग में जैसमिन,14 वर्ग में पूजा, 15 आयु वर्ग में ऋतु सैनी, 16 आयु वर्ग में अलीशा चौधरी, 17 आयु वर्ग में तमन्ना का चयन किया गया। प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन कुलभूषण बने। प्रतियोगिता में समापन अवसर पर गोशाला पूंडरी के प्रधान सतबीर भाणा ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर क्लब के सदस्य संदीप मग्गू, पंकज वर्मा, हिमांशु शर्मा, प्रधान राजकुमार गर्ग मौजूद रहे।